सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Board 5th Class Result Out When And Where To Check Marksheet Toppers List

MP Board 5th Class Result 2026 Out: कक्षा पांच का रिजल्ट जारी, 95.14 % विद्यार्थी पास; छात्राएं रहीं अव्वल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Tarunendra Kumar Chaturvedi Updated Wed, 25 Mar 2026 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार

MP Board 5th Class Result 2026 Out: मध्य प्रदेश में राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल ने कक्षा पांच के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। कुल 95.14 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। पांचवी में छात्राओं का पास प्रतिशत  छात्रों से ज्यादा रहा है। 

MP Board 5th Class Result Out When And Where To Check Marksheet Toppers List
मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं के लाखों विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इस बार की परीक्षा में कुल 95.14 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। पहली बार बोर्ड पैटर्न पर आयोजित इस परीक्षा में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, पास होने के मामले में छात्राएं अव्वल रहीं हैं।
Trending Videos


जानें क्या बोले स्कूल शिक्षा मंत्री?
परिणाम जारी होने के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि बड़े पैमाने पर परिणाम तैयारी किया गया है। कई बार अंकों की जांच की गई है। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने बहुत मेहनत की है। इस बार सरकारी स्कूलों का परिणाम अच्छा रहा है। गांव के स्कूलों का परिणाम शहरी इलाकों के स्कूलों की तुलना में ज्यादा अच्छा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं ने फिर दिखाई बढ़त 
जारी परिणाम में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा है। इस बार परीक्षा में 96.19%  छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। वहीं 94.15%  छात्र उत्तीर्ण हुए। ये परीक्षा 20 से 28 फरवरी के बीच हुईं थी, जिसमें सरकारी, निजी स्कूलों और मदरसों के छात्र शामिल हुए थे। कक्षा 5वीं में 12.76 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था।


आसानी से ऐसे देखें परिणाम
विद्यार्थी रोल नंबर या समग्र आईडी के जरिए ऑनलाइन परिणाम चेक कर सकते हैं।  इस बार प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए QR कोड की सुविधा भी दी गई है, जिससे सीधे रिजल्ट पेज पर पहुंचा जा सकता है। वैसे परिणाम वेबसाइट  www.rskmp.in पर जाकर देखा जा सकता है। 
 

ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा कप सिरप कांड: SIT ने दाखिल किया पूरक व अंतिम चालान, दो और डॉक्टर गिरफ्तार; अब जानें किस पर टिकी नजर

322 केंद्रों पर हुआ मूल्यांकन
कॉपी जांच के लिए प्रदेशभर में 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। यहां 1.10 लाख से ज्यादा शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। इसके बाद अंकों की ऑनलाइन एंट्री कर रिजल्ट तैयार किया गया।  स्कूलों के प्राचार्य और शिक्षक भी पोर्टल के माध्यम से अपने स्कूल का पूरा परिणाम देख सकेंगे, जिससे प्रदर्शन का विश्लेषण करना आसान होगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed