सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Honeybees Attack People Who Arrived to Collect Cylinders in Umaria

उमरिया में अजब मंजर: सिलिंडर लेने पहुंचे लोगों पर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला, जान बचाकर भागे लोग; Video

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
सार

उमरिया के नौरोजाबाद में गैस सिलिंडर लेने के लिए लगी कतार पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। जिससे अफरातफरी मच गई। इसके बाद लोग जान बचाकर भागे। 

Honeybees Attack People Who Arrived to Collect Cylinders in Umaria
मधुमक्खियों का हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उमरिया जिले के नौरोजाबाद में गैस सिलिंडर लेने के लिए लगी कतार उस वक्त दहशत में बदल गई, जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।

Trending Videos


बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर लोग सिलिंडर लेने के लिए खड़े थे, उसके पास ही एक पेड़ पर मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता था। अचानक किसी हलचल के कारण मधुमक्खियां भड़क उठीं और बड़ी संख्या में बाहर निकलकर वहां मौजूद लोगों पर टूट पड़ीं। कुछ ही सेकंड में माहौल पूरी तरह बदल गया और शांत कतार भगदड़ में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए नजर आ रहे हैं। कोई सिर ढंककर दौड़ रहा है तो कोई पास की दुकानों और घरों में शरण लेने की कोशिश कर रहा है। कई लोग घबराहट में गिरते-पड़ते भी दिखाई दे रहे हैं, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पढ़ें: छुट्टी पर गए थे जज, पीछे से चोरों ने खेला बड़ा दांव, दो घरों में कर दी सेंधमारी; मनावर में हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शी अनिल मिश्रा ने बताया कि शुरुआत में किसी को समझ नहीं आया कि अचानक क्या हो गया, लेकिन जैसे ही मधुमक्खियों ने हमला किया, लोग खुद को बचाने के लिए गमछे और कपड़ों से चेहरा ढंकने लगे। इसके बावजूद कई लोग मधुमक्खियों के डंक का शिकार हो गए। घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार दिलाया गया। राहत की बात यह रही कि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

इस घटना के वायरल वीडियो ने प्रशासन की तैयारियों और सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर लगे ऐसे छत्तों को समय रहते हटाया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed