{"_id":"69b610ac950747b2e30f134e","slug":"mp-weather-today-the-weather-pattern-in-madhya-pradesh-is-set-to-change-amidst-the-heat-storms-and-rain-are-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: MP में बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी के बीच आंधी-बारिश की एंट्री, 4 दिन कई जिलों में रहेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: MP में बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी के बीच आंधी-बारिश की एंट्री, 4 दिन कई जिलों में रहेगा असर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sun, 15 Mar 2026 07:23 AM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश में तेज गर्मी के बीच मौसम बदलने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने 18 मार्च तक कई जिलों में आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, मंडला, बालाघाट समेत करीब 12 जिलों में बारिश हो सकती है।
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश में मार्च की तेज गर्मी के बीच अब मौसम करवट लेने जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में अगले चार दिन तक आंधी और बारिश का दौर रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने खासतौर पर उत्तर और दक्षिण-पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इससे जहां कुछ इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है, वहीं भोपाल, इंदौर और उज्जैन जैसे शहरों में फिलहाल गर्मी का असर बना रहेगा।
इन जिलों में बारिश की संभावना
रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बादल सक्रिय रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, मुरैना, भिंड, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडौरी और बालाघाट में आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 18 मार्च तक प्रदेश में रुक-रुककर बादल, गरज-चमक और हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है।
तीन दिन का मौसम पूर्वानुमा
16 मार्च: बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर में बारिश के आसार।
17 मार्च: सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में मौसम खराब रह सकता है।
18 मार्च: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर सहित 12 जिलों में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है।
पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और वातावरण में बनी ट्रफ लाइन के कारण प्रदेश में बादल सक्रिय हो रहे हैं। 17 मार्च के आसपास एक और सिस्टम उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मौसम में अस्थिरता बनी रह सकती है।
प्रदेश में गर्मी का असर बरकरार
बारिश के अनुमान के बावजूद प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी का असर तेज बना हुआ है। शनिवार को नर्मदापुरम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खरगोन में भी पारा 39 डिग्री के करीब पहुंच गया।
यह भी पढ़ें-गैस के लिए एजेंसियों पर लगी लंबी लाइनें, चक्कर काट रहे लोग, कई घरों में जलने लगा लकड़ी का चूल्हा
बड़े शहरों में तापमान
भोपाल: 37.2°C
इंदौर: 36.6°C
उज्जैन: 36.5°C
ग्वालियर: 34.1°C
जबलपुर: 37.7°C
यह भी पढ़ें-लगातार दूसरे दिन नर्मदापुरम सबसे गर्म,कई शहरों में पारा 40°C के करीब
अप्रैल-मई में और बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग का अनुमान है कि अप्रैल और मई में प्रदेश में गर्मी का असर और बढ़ेगा। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, खासकर ग्वालियर-चंबल, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X