{"_id":"69c340e978055ba1670dcd2b","slug":"mp-weather-today-a-tale-of-two-weather-patterns-clouds-in-some-areas-scorching-heat-in-others-mercury-soars-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: दो तरह के मौसम कहीं बादल तो कहीं तपिश, 38 डिग्री के पार पारा,27-28 मार्च को फिर बदलेगा मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: दो तरह के मौसम कहीं बादल तो कहीं तपिश, 38 डिग्री के पार पारा,27-28 मार्च को फिर बदलेगा मिजाज
Wed, 25 Mar 2026 07:29 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Wed, 25 Mar 2026 07:29 AM IST
सार
मध्य प्रदेश में मौसम दो तरह का बना हुआ है कहीं बादल और बारिश, तो कहीं तेज गर्मी। कई शहरों में तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया है। 27-28 मार्च को आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम में यह बदलाव चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ लाइन के सक्रिय होने की वजह से है
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है। एक ओर पूर्वी जिलों में बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश हो रही है, वहीं पश्चिमी और मध्य हिस्से में तेज धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। कई शहरों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।
क्यों बन रहे हैं दो अलग-अलग
मौसम में यह बदलाव चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ लाइन के सक्रिय होने की वजह से है। इसी कारण प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अलग असर देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह स्थिति अभी एक-दो दिन और बनी रह सकती है।
27-28 मार्च को फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग ने 27 और 28 मार्च को आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया गया है कि 26 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में देखने को मिलेगा। इसके बाद 28 मार्च को एक और सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मौसम और बिगड़ सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- शिक्षक भर्ती में पद वृद्धि की मांग, भोपाल में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, खून से सीएम को लिखा पत्र
कहीं बारिश तो कहीं झुलसा देने वाली गर्मी
बीते दिन रीवा और सागर में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि मालवा-निमाड़ क्षेत्र में तेज गर्मी रही। खंडवा और रतलाम में तापमान 38 डिग्री के आसपास पहुंच गया। नर्मदापुरम, खरगोन, रायसेन जैसे जिलों में भी पारा 37 डिग्री के पार रहा।
बड़े शहरों में उज्जैन सबसे गर्म रहा, जबकि भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में भी गर्मी का असर साफ दिखा।
यह भी पढ़ें-मुस्लिम समाज का प्रदर्शन,गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग,बोले-इस्लाम में गाय का मांस खाना हराम
मुख्य शहरों का तापमान
उज्जैन - 35.8°C
इंदौर - 35°C
जबलपुर - 35.6°C
भोपाल - 34.4°C
ग्वालियर - 33.5°C
खंडवा - 38.1°C
रतलाम - 38°C
नर्मदापुरम - 37.8°C
खरगोन/रायसेन - 37.6°C

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन