सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Board Class 8th Result 2026 Declared Check Official Website Scorecards

MP Board 8th Class Result 2026 Out: कक्षा 8वीं का परिणाम घोषित, 93.83 % स्टूडेंट्स पास; बेटियों ने मारी बाजी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2026 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार

MP Board 8th Class Result 2026 Out: मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने कक्षा आठवीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। कुल 93.83 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं। वहीं छात्राओं का प्रदर्शन  छात्रों से बेहतर रहा है। 

MP Board Class 8th Result 2026 Declared Check Official Website Scorecards
मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 8वीं का परिणाम जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में कक्षा 8वीं के लाखों विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम इस बार काफी बेहतर रहा है। कुल 93.83 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं। परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.98% रहा है। वहीं छात्रों का पास प्रतिशत 92.74% दर्ज किया गया। यह अंतर स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि बेटियां लगातार शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र का रिजल्ट शहरी क्षेत्र से बेहतर रहा- शिक्षा मंत्री



स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के लाखों बच्चों को इस परिणाम के माध्यम से खुशी मिलने वाली है। इस साल पिछले साल से बेहतर परिणाम आया।  ग्रामीण क्षेत्र का परिणाम शहरी क्षेत्र से बेहतर रहा। वहीं, सरकारी स्कूलों का परिणाम  निजी स्कूलों से बेहतर रहा है। उन्होंने कहा पहली बार बड़े स्तर पर परिणाम जारी किया गया है। कॉपी जांचने के लिए प्रदेशभर में 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। यहां 1.10 लाख से ज्यादा शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। इसके बाद अंकों की ऑनलाइन एंट्री कर परिणाम तैयार किया गया।

 

ऐसे देखें रिजल्ट
विद्यार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट www.rskmp.in/result.aspx⁠ पर जाकर रोल नंबर या समग्र आईडी डालकर देख सकते हैं। इस बार प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए QR कोड की सुविधा भी दी गई है, जिससे सीधे परिणाम पेज पर पहुंचा जा सकता है। इस बार कक्षा 8वीं की परीक्षा में 10.92 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें- यहां अफवाहों से मचा हड़कंप: उज्जैन में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, प्रशासन ने कहा- ईधन की कोई कमी नहीं


स्कूल शिक्षा विभाग के अपर संचालक अरुण कुमार ने बताया कि परिणाम में कोई त्रुटि न हो, इसके लिए एक छात्र के अंकों की दो सौ बीस बार एंट्री की गई है। एक लाख से ज्यादा टीचरों ने ये कार्य अपने हाथों से किया है।  इसके बाद भी यदि किसी बच्चे को अपने अंकों  को लेकर कोई  समस्या है तो वो दोबारा मूल्यांकन करने के लिए आवेदन कर सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed