सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कौन हैं गुना की नई कप्तान? 2017 बैच की IPS हितिका वसाल, मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से डिग्री, पंजाब से खास पहचान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 23 Mar 2026 12:36 AM IST
सार

गुना जिले की नई एसपी आईपीएस हितिका वसाल को बनाया गया है। मुख्यमंत्री की सख्त कार्रवाई के बाद उनको जिम्मेदारी मिली है। विदेश में पढ़ाई और तेज कार्यशैली के लिए जानी जाने वाली वसाल पर अब कानून-व्यवस्था सुधारने की बड़ी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
Who is Guna's new captain? Hitika Vasaal, a 2017 batch IPS officer with a degree from Manchester University, a
आईपीएस हितिका सवाल - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश में प्रशासनिक सख्ती के बीच गुना जिले की पुलिस कमान अब 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी हितिका वसाल को सौंपी गई है। गुना एसपी अंकित सोनी को तलाशी में नगद राशि में हेरफेर के मामले के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर हटा दिया गया है। अब वसाल को गुना का पुलिस अधीक्षक बनाया गया हैं।  


ये भी पढ़ें- MP News: औचक दौरे पर सीधी पहुंचे सीएम का कड़ा एक्शन, कलेक्टर को हटाया, हवाला मामले में गुना एसपी भी नपे

 
Trending Videos
Who is Guna's new captain? Hitika Vasaal, a 2017 batch IPS officer with a degree from Manchester University, a
आईपीएस हितिका वसाल - फोटो : अमर उजाला
मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स डिग्री
हितिका वसाल मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर जिले की रहने वाली हैं। शुरुआती शिक्षा उन्होंने हिमाचल प्रदेश के डलहौजी स्थित स्कूल से प्राप्त की, जबकि आगे की पढ़ाई चंडीगढ़ में पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र (Sociology) में स्नातक किया। उच्च शिक्षा के लिए वे विदेश गईं और यूनाइटेड किंगडम की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स डिग्री हासिल की। यूपीएससी परीक्षा में 121वीं रैंक हासिल कर उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा में जगह बनाई। पिता वसल बिल्डर्स के संचालक हैं। वह जालंधर में कई स्कूल का संचालन भी करते हैं। 

ये भी पढ़ें- श्री अन्न उपार्जन योजना: आदिवासी किसानों से कोदा-कुटकी खरीदा नहीं, फिर भी क्रय कर लिए 50 लाख के पीपी बैग!

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Guna's new captain? Hitika Vasaal, a 2017 batch IPS officer with a degree from Manchester University, a
आईपीएस हितिका वसाल - फोटो : अमर उजाला
ग्वालियर, इंदौर जैसे जिलों में रही पदस्थ 
मध्यप्रदेश में हितिका वसाल ने ग्वालियर और इंदौर जैसे महत्वपूर्ण जिलों में अपनी कार्यशैली का प्रभाव छोड़ा। इंदौर ग्रामीण में पुलिस अधीक्षक रहते हुए उन्होंने कई संवेदनशील मामलों में तेजी से कार्रवाई कर अपनी पहचान मजबूत की। वह अभी 15वीं वाहिनी SAF इंदौर में सेनानी के पद पर कार्यरत थीं। अपराध नियंत्रण, टीम मैनेजमेंट और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता उनकी कार्यशैली की खास विशेषताएं मानी जाती हैं।

ये भी पढ़ें- MP News: प्रदेश भाजपा ने महिला मोर्चा और ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की, यहां देखें पूरी लिस्ट

जनता में विश्वास बढ़ाने की होगी चुनौती 
इसके अलावा, पुलिस प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने आंतरिक सुरक्षा जैसे विषयों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार भी हासिल किया। अब गुना जिले की कमान संभालते हुए उनके सामने कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम जनता के बीच विश्वास बढ़ाने जैसी बड़ी चुनौतियां होंगी। हाल के घटनाक्रमों के बाद जिले में पुलिसिंग को लेकर जो अपेक्षाएं बढ़ी हैं, उन्हें पूरा करना उनके लिए अहम जिम्मेदारी होगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed