सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Allegation of finding lizard in food in RGPV canteen, on complaint the employee ate it himself sa

Bhopal News: आरजीपीवी कैंटीन में खाने में छिपकली मिलने का आरोप, शिकायत पर कर्मचारी शिमला मिर्च बता खुद खा गया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 23 Mar 2026 12:14 PM IST
विज्ञापन
सार

आरजीपीवी भोपाल की कैंटीन में खाने में छिपकली मिलने का मामला सामने आया है, जिससे छात्रों में हड़कंप मच गया। शिकायत करने पर कर्मचारी ने उसे शिमला मिर्च बताकर खुद खा लिया, अब मामले की जांच शुरू हो गई है।

Bhopal News: Allegation of finding lizard in food in RGPV canteen, on complaint the employee ate it himself sa
आरजीपीवी कैंटिन के खाने में छिपकली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) एक बार फिर विवादों में आ गया है। विश्वविद्यालय के कैंटीन के खाने में छिपकली मिलने का आरोप छात्रों ने लगाया है, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया है। बताया जा रहा है कि 18 मार्च को गांधीनगर स्थित कैंपस में कुछ छात्र कैंटीन में खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान करी में उन्हें छिपकली दिखाई दी। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश में बाघों की मौत का अलार्म, 15 महीनों में 64 बाघों की मौत; 25% करंट के शिकार
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी ने  शिमला मिर्च बता खा लिया 
छात्रों के अनुसार, जब उन्होंने कैंटीन कर्मचारी को इसकी जानकारी दी, तो उसने उस संदिग्ध टुकड़े को उठाकर खुद खा लिया और दावा किया कि वह शिमला मिर्च का टुकड़ा है। हालांकि, छात्रों का कहना है कि उसका कुछ हिस्सा प्लेट में बचा रह गया, जिससे उनकी आशंका और बढ़ गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी छात्रों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और कैंटीन की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, छात्रों ने बताया कि वह कर्मचारी के व्यवहार से डर गए थे, कोई खुद को सही साबित करने केल ए ऐसी चीज कैसे खा सकता हैं। 

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri: उज्जैन में हरसिद्धि ही नहीं अवंतिका देवी का भी है शक्तिपीठ, जानिए अधिष्ठात्री देवी का महत्व

जांच के लिए कमेटी गठित
मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने जांच के लिए एक समिति गठित कर दी है। संस्थान के निदेशक सुधीर भदौरिया ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोपरि है। यदि जांच में लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed