सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   nephew murders uncle over dispute regarding farm water In Narsinghpur news in hindi

खेत के पानी को लेकर बवाल: नरसिंहपुर में भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट, गुस्से में गोलियों से भून डाला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर Published by: नरसिंहपुर ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
सार

नरसिंहपुर जिले के डूंडी-पिडराई गांव में खेत के पानी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। भतीजे ने गुस्से में अपने चाचा को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

nephew murders uncle over dispute regarding farm water In Narsinghpur news in hindi
चाचा का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां खेत में पानी को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। स्टेशनगंज थाना क्षेत्र के डूंडी-पिडराई गांव में एक भतीजे ने अपने सगे चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, मृतक प्रेम नारायण पटेल अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान गेहूं की फसल में पानी देने को लेकर उनका अपने भतीजे संदीप पटेल से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि पानी का बहाव बदलने से कुछ पानी आरोपी के खेत में पहुंच गया, जिससे वह नाराज हो गया। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन मामला बढ़ता चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: 'मुझे सीधे आईएएस बना दीजिए': मंडला कलेक्टर से युवक ने मांगा पद, नौ साल की निराशा के बाद युवक क्यों बोला?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के बाद आरोपी गुस्से में वहां से चला गया और कुछ समय बाद अपने माता-पिता के साथ वापस लौटा। आते ही उसने गाली-गलौज शुरू कर दी, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान आरोपी ने अचानक बंदूक निकालकर प्रेम नारायण के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वे जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के समय मृतक का बेटा सचिन भी खेत पर मौजूद था। उसने किसी तरह अपनी जान बचाई और तुरंत गांव के कोटवार को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर पंचनामा कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल नरसिंहपुर भेज दिया गया है। स्टेशनगंज थाना प्रभारी सौरभ पटेल ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed