सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya kewali bike accident two youths death road block protes today bihar news

Bihar: गया में रफ्तार का कहर, आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, दो युवकों की मौके पर मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Mar 2026 11:26 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: गया के चंदौती थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे और कार्रवाई की मांग की, जबकि पुलिस ने जांच शुरू कर स्थिति को नियंत्रित किया।

gaya kewali bike accident two youths death road block protes today bihar news
सड़क दुर्घटना के बाद सड़क जाम करते परिजन
विज्ञापन

विस्तार

गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के केवाली गांव के पास सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जिससे पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया।

Trending Videos


दो बाइकों के बीच हुई सीधी टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार, चंदौती थाना इलाके में सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे केवाली गांव स्थित बीपी आजाद बीएड कॉलेज के समीप दो बाइकों के बीच सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोटों के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 शादीशुदा थे दोनों युवक
मृतकों की पहचान केशरु-धरमपुर पंचायत के धरमपुर गांव निवासी जितेंद्र चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार उर्फ कारू और पंचानपुर थाना क्षेत्र के बेलमा गांव निवासी भोली साव के 25 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक शादीशुदा थे और अपने-अपने परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही दोनों घरों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों बाइकें काफी तेज रफ्तार में थीं। अचानक आमने-सामने आने के कारण चालक संभल नहीं सके और जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों युवकों की सांसें थम चुकी थीं। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।


दोषियों पर कार्रवाई की मांग
हादसे से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। सड़क जाम के कारण कुछ समय तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही चंदौती थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने में जुट गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हुई।

ये भी पढ़ें: मॉर्निंग वॉक पर निकले पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार गाड़ी ने उजाड़ा पूरा परिवार

दो दिन पहले भी हुआ था ऐसा ही हादसा
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी। गौरतलब है कि इसी सड़क पर दो दिन पहले भी एक सड़क हादसे में बैंक ऑफ इंडिया के एक अधिकारी की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से लोगों में दहशत और नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं, ताकि आगे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed