सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya nishu kumari bihar inter topper 2026 khizarsarai arts today bihar news

Bihar Board Result 2026: गया की बेटी निशु ने मचाई धूम, 479 अंक के साथ बिहार में टॉप; सपनों को दी नई उड़ान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Mar 2026 03:25 PM IST
विज्ञापन
सार

गया जिले की निशु कुमारी ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में कला संकाय में 479 अंक हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। निशु यशवंत इंटर स्कूल, खिजरसराय की छात्रा हैं और उनके परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है।

gaya nishu kumari bihar inter topper 2026 khizarsarai arts today bihar news
निशु कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम में गया जिले की बेटी निशु कुमारी ने कला संकाय में 479 अंक लेकर पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस सफलता से जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम में गया जिले ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। खिजरसराय थाना क्षेत्र की रहने वाली निशु कुमारी ने कला संकाय में 479 अंक प्राप्त कर पूरे बिहार में टॉप किया है। इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
Trending Videos


परिवार और स्कूल में जश्न

निशु कुमारी, अमोद कुमार की बेटी हैं और वह यशवंत इंटर स्कूल, खिजरसराय की छात्रा हैं। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, उनके स्कूल में जश्न का माहौल बन गया। शिक्षक और सहपाठियों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और निशु को बधाई दी। वहीं घर पर भी बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहनत और अनुशासन का परिणाम

निशु ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित और अनुशासित पढ़ाई को दिया। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन 8 से 9 घंटे तक पढ़ाई करती थीं और अपने लक्ष्य पर पूरी तरह केंद्रित रहती थीं। परीक्षा देने के बाद ही उन्होंने अपने माता-पिता को विश्वास के साथ कहा था कि इस बार वह पूरे बिहार में टॉप करेंगी, जो अब सच साबित हुआ।

ये भी पढ़ें-  Bihar Board 12th Result OUT: बिहार बोर्ड 12वीं में 85.19% अभ्यर्थी पास, आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राएं अव्वल

निशु ने यह भी कहा कि उनका एक बड़ा सपना है, जिसे वह फिलहाल सार्वजनिक नहीं करना चाहती हैं। उनकी इस उपलब्धि ने जिले के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का काम किया है।

शिक्षकों ने कही ये बात

शिक्षकों का कहना है कि निशु शुरू से ही मेधावी और मेहनती छात्रा रही हैं, और उनकी यह सफलता पूरी तरह उनके परिश्रम का परिणाम है। पिछले साल गया की अर्चना मिश्रा ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया था। कला संकाय में 468 अंक हासिल कर अर्चना ने पूरे बिहार में पांचवां स्थान प्राप्त किया था।

गया शहर के अशोक विहार की रहने वाली अर्चना की इस सफलता से परिवार और इलाके में बीते साल खुशी का माहौल था। रिजल्ट घोषित होते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया था। उस दौरान परिजनों और रिश्तेदारों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया था। 2025 में अर्चना की इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे गया जिले को गौरवान्वित किया था और इस बार निशु कुमारी ने जिले को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed