सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   four-day chhath puja concludes with devotees ending their 36-hour waterless fast Muzaffarpur Bihar

Bihar News: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूर्ण हुआ छठ महापर्व, 36 घंटे के निर्जल व्रत का समापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2026 07:40 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में चैती छठ महापर्व का समापन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। 36 घंटे के निर्जल व्रत के बाद व्रतियों ने पारण किया और घाटों पर भारी भीड़ के बीच श्रद्धा, आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

four-day chhath puja concludes with devotees ending their 36-hour waterless fast Muzaffarpur Bihar
चैती छठ पूजा का हुआ समापन
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

मुजफ्फरपुर में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूजा के चौथे दिन बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान छठ पूजा के अलग-अलग घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों में भगवान भास्कर और छठी मैया के प्रति खास उत्साह देखने को मिला।

परिवार के बेहतरी की कामना
आपको बता दें कि चैत्र नवरात्र की षष्ठी पर आज छठ व्रती महिलाओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसके साथ ही चैती छठ महापर्व का हर्षोल्लास के साथ समापन हो गया। अहले सुबह से ही भगवान सूर्य की पहली किरण के साथ छठ के अनुष्ठान शुरू हुए। इस दौरान छठ घाटों पर व्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन


36 घंटे के निर्जल व्रत का भी समापन
इस महापूजन के साथ ही 36 घंटे के निर्जल व्रत का भी समापन हो गया। वहीं, इस पूजन के बाद व्रती महिलाओं ने व्रत का पारण किया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया छठ
मुजफ्फरपुर जिले में छठ पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाई गई। जिले की बूढ़ी गंडक नदी, गंडक नदी और बागमती नदी के अलावा अन्य नदियों और कृत्रिम घाटों पर अहले सुबह से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे और भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।


ये भी पढ़ें: सीवान में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 4 राउंड फायरिंग के बाद दो शातिर गिरफ्तार

 आश्रम घाट पर उमड़ी भीड़
इस दौरान बूढ़ी गंडक नदी के आश्रम घाट पर भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं, सुप्रसिद्ध साहू पोखर तालाब भी अपनी विशेषता बिखेरता नजर आया। भक्तों में खास उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने बताया कि छठी मैया सभी मुरादें पूरी करती हैं और भक्तों के जीवन में खुशियां लाती हैं, इसलिए इस पर्व को लेकर लोगों में विशेष उत्साह रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed