{"_id":"69c3bf7772f1dfa3240fa763","slug":"purnea-news-father-of-six-killed-in-road-accident-purnia-police-launch-investigation-purnea-news-c-1-1-noi1375-4089058-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: तेज रफ्तार वाहन का कहर, बाइक सवार की मौके पर मौत, छह बच्चों के सिर से उठा सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: तेज रफ्तार वाहन का कहर, बाइक सवार की मौके पर मौत, छह बच्चों के सिर से उठा सहारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
सार
पूर्णिया में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अब्दुल शेख की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीपतरा के पास हुआ, जहां पीछे से आई तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक फरार हो गया।
मौके पर मौजूद लोग
विज्ञापन
विस्तार
पूर्णिया में एक सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। यह हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीपतरा स्थित पियाजो शोरूम के पास हुआ। मृतक की पहचान कटिहार जिले के रौतारा थाना क्षेत्र के चुरबि घाट निवासी अब्दुल शेख (पिता-अलाउद्दीन शेख) के रूप में हुई है।
पीछे से मारी जोरदार टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अब्दुल शेख अपनी बाइक से रौतारा से बेलोरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मटिया के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि अब्दुल शेख सड़क पर दूर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोट आई। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर अब्दुल शेख ने हेलमेट पहना होता, तो शायद उनकी जान बच सकती थी।
ये भी पढ़ें: सीएम नीतीश ने अपने सांसद पर की कार्रवाई, गिरधारी यादव को जदयू ने नोटिस भेजा; जानिए पूरा मामला
पुलिस जांच में जुटी, वाहन की तलाश जारी
हादसे की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही एनएचआई (NHI) की पेट्रोलिंग टीम के सदस्य ललन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को कब्जे में लिया और एम्बुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच (GMCH) भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार वाहन की पहचान के लिए तकनीकी मदद ली जा रही है।
परिवार पर टूटा संकट, छह बच्चों के सिर से उठा सहारा
मृतक अब्दुल शेख पेशे से ड्राइवर थे और पिकअप गाड़ी चलाकर अपने बड़े परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके ससुर मशकूर अली ने रोते हुए बताया कि अब्दुल किसी काम से मरंगा जाने के लिए घर से निकले थे। अब्दुल शेख अपने पीछे पत्नी और छह मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं। घर के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की मौत से अब इस गरीब परिवार के सामने पालन-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
Trending Videos