सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 25 Mar 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 25 March 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

05:07 PM, 25-Mar-2026

Bihar News: तेज रफ्तार वाहन का कहर, बाइक सवार की मौके पर मौत, छह बच्चों के सिर से उठा सहारा

पूर्णिया में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अब्दुल शेख की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीपतरा के पास हुआ, जहां पीछे से आई तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक फरार हो गया। और पढ़ें
04:30 PM, 25-Mar-2026

Bihar News: नवादा में हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, युवक की मौत; कई मवेशी भी बने शिकार

बिहार के नवादा जिले में जंगली हाथियों के हमले से दहशत का माहौल है। रजौली प्रखंड के सूअरटोली गांव में 30 वर्षीय सनोज भुइया की हाथियों के हमले में मौत हो गई, जबकि कई मवेशी भी मारे गए। और पढ़ें
04:16 PM, 25-Mar-2026

Bihar News: सीएम नीतीश ने बक्सर वासियों क्या सौगातें दी, जीविका दीदियों से बोले- सरकार आपके साथ है

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के पांचवें चरण में बक्सर पहुंचे। उन्होंने बक्सर वासियों को करोड़ों योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने जीविका दीदियों से बातचीत की और अधिकारियों से कई दिशा निर्देश दिया। और पढ़ें
04:06 PM, 25-Mar-2026

Bihar News: CHC में बड़ी लापरवाही: प्रसूता को दे दी एक्सपायर किट, परिजनों का हंगामा

किशनगंज के बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद एक महिला को दी गई प्रसूता किट एक्सपायर निकली, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया। घर पहुंचकर किट की जांच करने पर सभी खाद्य सामग्री की समय सीमा समाप्त पाई गई। और पढ़ें
02:48 PM, 25-Mar-2026

Bihar News: सब्जी विक्रेता की गला काट निर्मम तरीके से हत्या, घटना से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र में सब्जी विक्रेता राम बाबू राय की गला काटकर हत्या कर दी गई। उनका शव घर से डेढ़ किलोमीटर दूर बंसवारी में मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें
01:58 PM, 25-Mar-2026

Bihar News: बिहार के इस जिले में लगता है भूतों का मेला, यूपी, बंगाल और नेपाल से आते हैं लोग

Bihar News: गोपालगंज के लक्षवार धाम में नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रेतबाधा से मुक्ति की आस्था लेकर पहुंचते हैं। यहां भूत-प्रेत से जुड़ी मान्यताओं के बीच लोग अजीबोगरीब व्यवहार करते नजर आते हैं, जिसे एक ओर लोग चमत्कार मानते हैं, तो वहीं चिकित्सा विशेषज्ञ इसे मानसिक स्थिति से जोड़कर देखते हैं। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
01:32 PM, 25-Mar-2026

Bihar News: थार ने मचाया हाहाकार, बाइक सवार को 50 मीटर दूर तक घसीटा, दो की मौत, एक घायल

Bihar news: रोहतास के दरिहट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसे में एक युवक को थार ने करीब 50 मीटर तक घसीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। और पढ़ें
12:31 PM, 25-Mar-2026

Patna News: बांस के चचरी पुल से जान जोखिम में डालकर अर्घ्य देने पहुंचे हजारों व्रती, प्रशासन की लापरवाही उजागर

Patna News: बख्तियारपुर के लखनपुरा में चैती छठ के दौरान हजारों श्रद्धालुओं को खतरनाक बांस के चचरी पुल से गुजरकर अर्घ्य देना पड़ा। भीड़ के दबाव से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसे ग्रामीणों और प्रशासन ने मिलकर नियंत्रित किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। और पढ़ें
12:16 PM, 25-Mar-2026

Bihar: तीन लोगों की जान बचाने वाला युवक खुद को डूबने से नहीं बचा पाया, गंगा में तलाश जारी; छठ के दौरान हादसा

Patna News: युवक ने काफी देर तक खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन गंगा की तेज धार के सामने वह हार गया। एसडीआरएफ की टीम गंगा नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। अब तक युवक का पता नहीं चल पाया है। 
और पढ़ें
12:01 PM, 25-Mar-2026

Bihar News: सारण के मंदिर में युवक ने की तोड़फोड़, भगवान की मूर्ति खंडित; जांच में जुटी पुलिस

सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में एक युवक ने मंदिर में तोड़फोड़ कर भगवान की मूर्ति खंडित कर दी। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed