Saharanpur: वाहन चोर गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार, 11 बाइक बरामद, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
सहारनपुर के बेहट में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर 11 चोरी की बाइक बरामद की हैं। गिरोह उत्तराखंड तक सक्रिय था।
विस्तार
सहारनपुर जिले के बेहट क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 11 चोरी की बाइक बरामद की गई हैं।
हाईवे पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गांगरोह नदी के पुल के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान चारों आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अहसान उर्फ शानू, मेहरबान, दिलशाद और शमशाद के रूप में हुई है। इनके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई।
यह भी पढ़ें: Meerut: काशी गांव में सांप्रदायिक विवाद के बाद तनाव बरकरार, पुलिस और पीएसी तैनात, ड्रोन से निगरानी
पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
पूछताछ में सामने आया कि चारों एक संगठित वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं, जो उत्तराखंड से लेकर सहारनपुर तक विभिन्न स्थानों से वाहन चोरी करते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 11 बाइक बरामद की हैं। इनमें देहरादून और सहारनपुर के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई बाइक शामिल हैं।
कई मुकदमे पहले से दर्ज
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से ही वाहन चोरी के कई मामले दर्ज हैं। बेहट और नगर कोतवाली क्षेत्रों में इनके खिलाफ सात मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
गिरोह की तलाश में थी पुलिस
पुलिस लंबे समय से इस गिरोह की तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।