{"_id":"69c2e9a6f6b8e3d1f00ede03","slug":"eradicated-the-scourge-of-tb-from-the-village-honored-on-the-stage-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-171969-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गांव से मिटाया टीबी का दंश, मंच पर मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गांव से मिटाया टीबी का दंश, मंच पर मिला सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विश्व क्षय रोग दिवस पर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान वर्ष 2025 के आंकड़ों पर जिले की 90 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित समारोह में लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। वर्ष 2023 से लगातार तीन वर्षों तक टीबी मुक्त रहने वाली सात ग्राम पंचायतों के प्रधानों को महात्मा गांधी की स्वर्ण प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, वर्ष 2024 से लगातार दो वर्षों तक टीबी मुक्त रहने वाली 13 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को रजत प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
इसके अलावा वर्ष 2025 में पहली बार टीबी मुक्त हुई ग्राम पंचायतों के प्रधानों को कांस्य प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीएम मनीष बंसल, सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से सभी प्रधानों को सम्मानित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर जिला समन्वयक देव भास्कर पांडेय, उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आशीष कुमार, एसीएमओ डॉ. कपिल देव, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़, एमपी सिंह चावला, मुकेश कुमार, परवेंद्र यादव आदि रहे।
Trending Videos