सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police keep an eye on stuntmen, five vehicles seized in one day

Saharanpur News: स्टंटबाजों पर पुलिस की नजर, एक दिन में पांच वाहन सीज

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 25 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Police keep an eye on stuntmen, five vehicles seized in one day
विज्ञापन
सहारनपुर। स्टंटबाजों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एक दिन में ही चार बाइक और एक थार कार को सीज किया है। इसके अलावा इन वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई, ताकि वह जिंदगी को खतरे में न डालें।
Trending Videos

कुछ युवा फेसबुक, इंस्टाग्राम पर लाइक और फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में जान जोखिम में डाल रहे हैं। इसे लेकर 22 मार्च को अमर उजाला में फॉलोअर्स के लिए खतरनाक खेल, सोशल मीडिया बना स्टेज, नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और स्टंटबाजों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने स्पोर्ट्स बाइक, मॉडिफाइड साइलेंसर और स्टंटबाज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सिर्फ रोड पर ही नहीं, बल्कि रील व वीडियो के लिए होने वाली स्टंटबाजी की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो के आधार पर पहचान, नोटिस, चालान और प्राथमिकी दर्ज करने का काम किया जा रहा है। थाना जनकपुरी पुलिस ने सोमवार को कलीम, शोएब निवासी गांव कैलाशपुर, कैफ निवासी भावरी और बाबर निवासी सरसावा को स्टंटबाजी करते गिरफ्तार किया था। इनके पास से दो बुलेट और स्पलेंडर बाइक सीज की थी। इसके अलावा थाना सदर बाजार स्टंटबाज समीर निवासी मालाहेड़ी को पकड़ा है। इससे थार कार मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed