{"_id":"69c2e9636a95a3f7e60f55d5","slug":"attachment-notices-were-issued-even-to-those-who-had-already-paid-their-taxes-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-171970-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिन लोगों ने टैक्स जमा करा दिया उन्हें भी जारी कर दिए कुर्की के नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिन लोगों ने टैक्स जमा करा दिया उन्हें भी जारी कर दिए कुर्की के नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जिन भवन स्वामियों ने जलकर और गृहकर जमा कर दिए उन्हें भी सील/कुर्की के नोटिस जारी कर दिए हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग शिकायत लेकर नगर निगम में पहुंच रहे हैं। नगर आयुक्त ने अनुभाग के प्रभारी अपर नगर आयुक्त और अनुभाग के सभी अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। साथ ही ऐसे सभी नोटिस को निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।
पिछले दिनों नगर निगम ने 850 बकायेदारों को सील/कुर्की के नोटिस जारी किए थे, लेकिन संबंधित अधिकारी यह देखना भूल गए कि उनमें बड़ी संख्या में ऐसे भी नागरिक हैं, जो स्वकर प्रपत्र भरकर टैक्स जमा करा चुके हैं या उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई हुई है। नियमानुसार, जिन लोगों ने टैक्स पर आपत्ति दर्ज कराई है उनकी सुनवाई कर निस्तारण किया जाना था, लेकिन नगर निगम ने उन्हें भी नोटिस जारी कर दिए। इसके बाद संबंधित भवन स्वामियों में खलबली मच गई।
उन्होंने अलग-अलग माध्यम से अपनी शिकायत नगर निगम में दर्ज कराई। इसके बाद नगर आयुक्त शिपू गिरि की ओर से अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार यादव, सभी जोनल अधिकारियों, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, कर निर्धारण अधिकारी और कर अधीक्षकों के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। नगर आयुक्त ने ऐसे भी नोटिस निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।
-- -- --
संबंधित अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
नगर आयुक्त ने अपने पत्र में निर्देश दिए हैं कि गलत तरीके से जारी किए गए कुर्की के नोटिस के लिए जो भी अधिकारी जिम्मेदार हैं। उनको चिह्नित किया जाए, जिससे उनके विरुद्ध जरूरी कार्रवाई की जा सके।
-- -- --
वसूली में पिछड़ रहा निगम
नगर निगम को मौजूदा वित्तीय वर्ष में 55 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य मिला है। यह वसूली 31 मार्च तक पूरी करनी है, लेकिन अभी तक मुश्किल से 35 करोड़ रुपये ही गृहकर एवं जलकर के रूप में वसूले गए हैं। ऐसे में आनन-फानन में भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
Trending Videos