{"_id":"69c3b14f99fbc8f5390c37ed","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4088937-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम : गर्मी में ‘पानी का खेल’ उजागर, कवर्धा में बड़ी कार्रवाई, गलत लाइसेंस पर चल रहा था प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम : गर्मी में ‘पानी का खेल’ उजागर, कवर्धा में बड़ी कार्रवाई, गलत लाइसेंस पर चल रहा था प्लांट
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2026 05:29 PM IST
गर्मी बढ़ते ही पैक्ड पानी के कारोबार में गड़बड़ियों का बड़ा खुलासा हुआ है। कलेक्टर कबीरधाम और खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत खाद्य विभाग की टीम ने शहर के तीन पानी प्लांट्स पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान न सिर्फ सैंपल लिए गए, बल्कि एक प्लांट में भारी अनियमितता मिलने पर 2000 से ज्यादा बोतलें मौके पर ही सीज कर दी गईं।खाद्य सुरक्षा अधिकारी साधना चंद्राकर व फणीभूषण जायसवाल की टीम ने कवर्धा शहर के वार्ड नंबर 9 स्थित बैरागी प्रोडक्ट्स से ‘Mann Aqua’ पैक्ड वाटर का सैंपल लिया। इसके बाद रायपुर रोड स्थित ‘Nivan Amrit Aqua’ से भी एक विधिक नमूना लिया गया।सबसे बड़ी कार्रवाई मिनीमाता चौक स्थित ‘Bliss Water Drinko’ में हुई। यहां टीम ने ‘Bliss PKD Water’ और ‘Bliss Orange Soda’ के सैंपल लिए।जांच के दौरान खुलासा हुआ कि फर्म गलत लाइसेंस नंबर और गलत पते के जरिए प्रोडक्शन कर रही थी।टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए 1728 बोतल पैक्ड पानी और 288 बोतल ऑरेंज सोडा को सीज कर दिया। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
रायपुर लैब में होगी असली परीक्षा
सभी चारों सैंपल को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया है। अब लैब रिपोर्ट तय करेगी कि पानी और पेय पदार्थ मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं। रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित फर्मों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम 2006 के तहत कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है।विभाग ने साफ कहा है कि बिना लाइसेंस कारोबार करने, गंदगी में उत्पादन करने या घटिया गुणवत्ता का सामान बेचने वालों पर अब सीधे कार्रवाई होगी।सभी व्यापारियों को साफ-सफाई बनाए रखने और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
अभियान जारी रहेगा
अधिकारियों के मुताबिक, यह सिर्फ शुरुआत है। गर्मी के पूरे सीजन में इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि लोगों को शुद्ध और सुरक्षित पेय पदार्थ मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।