सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Kabirdham 26 Crore in Dues Pending at Pandariya Sugar Factory Kisan Congress Warns of Road Blockade

कबीरधाम: पंडरिया शक्कर कारखाना में 26 करोड़ रुपये बकाया, किसान कांग्रेस ने दी चक्का जाम की चेतावनी

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम जिले के पंडरिया शक्कर कारखाने में गन्ना बेचने वाले किसानों का 26 करोड़ रुपये से अधिक भुगतान 5 महीने से लंबित होने से हजारों किसान परिवार आर्थिक संकट में फंस गए हैं। जबकि भोरमदेव मिल में किसानों को पूरा भुगतान हो चुका है।

Kabirdham 26 Crore in Dues Pending at Pandariya Sugar Factory Kisan Congress Warns of Road Blockade
कारखाना प्रबंधन के साथ चर्चा करते कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गन्ना उत्पादन के लिए मशहूर कबीरधाम जिले में किसानों की हालत खराब हो रही है। पंडरिया शक्कर कारखाना में गन्ना बेचने वाले हजारों किसानों का भुगतान अटक गया है। इससे कई परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

Trending Videos


जिले में दो सहकारी शक्कर कारखाने और 400 से अधिक गुड़ फैक्ट्रियां हैं। लेकिन पंडरिया मिल में भुगतान में देरी से किसानों की कमर टूट गई है। इसे लेकर 24 मार्च को किसान कांग्रेस के नेताओं ने ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया के कार्यालय में दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी ने बताया कि 26 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान लंबित है। उन्होंने इसे किसानों के साथ सौतेला व्यवहार करार दिया। चंद्रवंशी ने कहा कि भोरमदेव मिल में किसानों को पूरा भुगतान मिल चुका है। जबकि पंडरिया के किसान अपने ही पैसे के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

शादी सीजन में आर्थिक संकट
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने चुनाव के दौरान तत्काल भुगतान का वादा याद दिलाया। उन्होंने कहा कि पांच महीने बाद भी 80 फीसदी राशि अटकी हुई है। भुगतान में देरी का असर अब किसानों के घरों तक पहुंच चुका है। शादी-ब्याह के इस सीजन में भी किसान कर्ज लेकर खर्च उठाने को मजबूर हैं। यह स्थिति उनके लिए अत्यंत चिंताजनक बन गई है।

किसान कांग्रेस की चेतावनी
ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम साहू के मुताबिक, भुगतान नहीं मिलने से किसान दोहरी मार झेल रहे हैं। खेती का कर्ज और घरेलू खर्च, दोनों संभालना उनके लिए मुश्किल हो गया है। किसान कांग्रेस ने इस मामले पर साफ चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि 10 दिनों के भीतर भुगतान नहीं हुआ। तो किसानों के साथ मिलकर अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed