सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Board 12th Result 2026 Toppers List District-Wise Arts Stream Dominates Check BSEB Inter Result

BSEB Inter Toppers List: इंटर परीक्षा में फिर बेटियां अव्वल, जानिए किस संकाय के टॉपर्स किस जिले से हैं?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Mon, 23 Mar 2026 02:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Board Inter Result Toppers: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि इस साल भी बिहार की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। तीन में से दो संकायों में छात्राओं ने टॉप किया है। इतना ही नहीं कुल 26 टॉपर्स में 19 लड़किया ही हैं। 

यहां चेक करें अपना रिजल्ट...

Bihar Board 12th Result 2026 Toppers List District-Wise Arts Stream Dominates Check BSEB Inter Result
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकायों में कुल 26 टॉपर्स शामिल हैं, जिनमें 19 लड़कियां हैं। इससे यह साफ है कि इस वर्ष भी छात्राओं का दबदबा कायम रहा। वहीं शिक्षा मंत्री ने कहा कि 86.23 छात्राओं ने परीक्षा पास की है। छात्रों का प्रतिशत 84.19 है। वहीं आर्ट्स और कॉमर्स में छात्रा ने और साइंस में छात्र ने टॉप किया है।
Trending Videos


 

Bihar Board 12th Result 2026 Toppers List District-Wise Arts Stream Dominates Check BSEB Inter Result
विज्ञान संकाय के टॉपर्स की सूची। - फोटो : अमर उजाला
जानिए विज्ञान में कितने टॉपर्स?
साइंस संकाय में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि सीतामढ़ी से साक्षी कुमारी और नवादा से सपना कुमारी (479) संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे नंबर बेगूसराय की अनामिका कुमारी हैं। इन्होंने 478 अंक अर्जित किया है। दरभंगा से सत्यम कुमार चौथे स्थान पर हैं। इन्होंने 476 अंक अर्जित किया है। मुजफ्फरपुर की पलक कुमारी पांचवें नंबर हैं। पलक ने 475 अंक प्राप्त किया है। 
यहां चेक करें अपना रिजल्ट...
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Board 12th Result 2026 Toppers List District-Wise Arts Stream Dominates Check BSEB Inter Result
आर्ट्स संकाय के टॉपर्स रिजल्ट। - फोटो : अमर उजाला

आर्ट्स में दरभंगा के छात्रों की संख्या अधिक
वहीं आर्ट्स संकाय में गया की निशु कुमारी ने टॉप किया और कुल 13 टॉपर्स के साथ यह संकाय सबसे आगे रहीं। निशु ने 479 अंक अर्जित किया। दूसरे नंबर पर तीन छात्र हैं। इनमें सीतामढ़ी की सिद्धि शिक्षा, लखीसराय के चंद्रदीप कुमार और पूर्णिया के लकी अंसारी ने 478 अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर चार छात्र शामिल हैं। इनमें पश्चिम चंपारण से नसरीन परवीन, नालंदा से साजिया अंसारी, दरभंगा से निशु कुमारी, सहरसा से आदर्श ने 477 अंक प्राप्त किए। वहीं चौथे नंबर पर दो छात्र शामिल हैं। इनमें सीवान की अमृता कुमारी और दरभंगा की स्वीटी कुमार शामिल हैं। इन दोनों को कुल 476 अंक मिले। पांचवे नंबर पर तीन छात्र शामिल हैं। इनमें अररिया की बीबी असराना, सारण की रौशन कुमारी और दरभंगा के मनीष कुमार शामिल हैं। इन तीनों को 475 अंक आए। 

BSEB 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानिए किस संकाय में किसने किया टॉप?

Bihar Board 12th Result 2026 Toppers List District-Wise Arts Stream Dominates Check BSEB Inter Result
कॉमर्स के टॉपर्स की सूची। - फोटो : अमर उजाला
कॉमर्स में पटना की बेटियों का दबदबा
वहीं कॉमर्स संकाय पटना की अदिति कुमारी ने टॉप किया। इन्हें पटना 480 अंक आए। इनके बाद पटना की माही कुमार दूसरे नंबर पर रहीं। इन्हें 476 अंक आए। तीसरे स्थान पर भी पटना की बेटी ने बाजी मार ली। 475 अंकों के साथ निशिका श्री तीसरे नंबर पर रहीं। वहीं चाैथे नंबर पर दो छात्रा शामिल हैं। वैशाली की मानवी कुमारी और नवादा की श्रेया कुमारी को 474 अंक प्राप्त हुए। पांचवें नंबर पर फिर से पटना की ही बेटियों का दबदबा रहा। इनमें वारिशा नौशाद और हर्षिका शामिल हैं। दोनों 472 अंक मिले हैं। 
BSEB Result: 25 दिनों में कितने लाख उत्तरपुस्तिकाओं की बिहार बोर्ड ने की जांच; इंटर परीक्षा में बनाया रिकॉर्ड


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed