सब्सक्राइब करें

Live

BSEB 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानिए किस संकाय में किसने किया टॉप?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Mon, 23 Mar 2026 02:10 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Board BSEB 12th Result 2026 Live: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का इंटरमीडिए परीक्षा परिणाम इस बार महज 25 दिनों के अंदर जारी कर दिया गया। परिणाम जारी करने से पहले राज्यभर से चिह्नित टॉपर्स को बुलाकर उनका वेरीफिकेशन भी कराया गया था।

सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए अभी पंजीकरण करें...

BSEB 12th result 2026 live updates bihar board intermediate result kab ayega date official website topper list
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

02:08 PM, 23-Mar-2026

BSEB 12th result, Sarkari Result: बिहार बोर्ड ने क्या रिकॉर्ड बनाया?

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि हमलोगों ने लगातार आठवीं वर्ष सबसे पहले रिजल्ट प्रकाशित किया। 2025 में 27 दिनों के अंदर रिजल्ट प्रकाशित किया था। इस बार महज 25 दिन के अंदर ही रिजल्ट जारी कर दिया गया। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि 13 लाख चार हजार परीक्षार्थियों के उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी किया गया है।
01:50 PM, 23-Mar-2026

Bihar Board 12th Result 2026: किसने किस संकाय में किया टॉप

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने साइंस संकाय में टॉप किया है। उन्होंने 481 अंक प्राप्त किया। यह कुल अंकों का 96.20 प्रतिशत है। वहीं साक्षी कुमार (सीतामढ़ी) और सतना कुमारी (नवादा) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इन दोनों ने 479 अंक प्राप्त किया है। कला संकाय में गया जिले की निशु कुमारी ने टॉप किया है। उन्होंने 479 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है। इस प्रकार यह कुल अंकों का 95.1 प्रतिशत है। इसके साथ ही सीतामढ़ी की सिद्धि शुक्ला और लखीसराय की चंद्रदीप कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 
01:44 PM, 23-Mar-2026

Bihar Board 12th Result 2026: 85.19 छात्रों ने इंटर परीक्षा किया पास

बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी। - फोटो : अमर उजाला
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि 2026 में 85.19 छात्रों ने इंटर परीक्षा पास किया है। इस बार 86.23 छात्राओं ने परीक्षा पास की है। छात्रों का प्रतिशत 84.29 है। वहीं आर्ट्स औ कॉमर्स में छात्रा ने और साइंस में छात्र ने टॉप किया है। इस बार कुल 26 छात्रों ने टॉप किया है। इसमें से 19 लड़कियां हैं। हमलोगों ने बेहद ही पारदर्शी तरीके से रिजल्ट का प्रकाशन किया। 
01:42 PM, 23-Mar-2026

Bihar Board 12th Result 2026: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने क्या कहा?

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सभी परीक्षार्थियों को बधाई देता हूं। साथ ही बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर और उनकी टीम को मैं बधाई देता हूं। हिन्दुस्तान में सबसे पहले उन्होंने इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। यह आठवीं बार है जब उन्होंने यह रिजल्ट जारी किया है। 
01:40 PM, 23-Mar-2026

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर का रिजल्ट

बिहार बोर्ड में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इंटर परीक्षा के महज 25 दिनों के अंदर बिहार बोर्ड ने ऐसा किया है। यह भी एक रिकॉर्ड है। 
01:28 PM, 23-Mar-2026

Bihar Board 12th Result 2026: रिजल्ट जारी करने बिहार बोर्ड दफ्तर पहुंचे शिक्षा मंत्री

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के दफ्तर पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में वह बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर के साथ मिलकर रिजल्ट जारी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:22 PM, 23-Mar-2026

Bihar Board 12th Result 2026: 12वीं का रिजल्ट आने में कुछ ही समय शेष

अब रिजल्ट जारी होने में कुछ ही समय बचा है, ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह पहले से अपनी जरूरी जानकारी जैसे रोल नंबर आदि तैयार रखें, ताकि परिणाम देखने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इस पेज पर मिलेगा... 
12:59 PM, 23-Mar-2026

Bihar Board 12th Result 2026: पिछले साल लड़कियों ने मारी थी बाजी

पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड पर नजर डालें तो लड़कियों ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है और टॉपर्स लिस्ट में अपना दबदबा कायम रखा है। साल 2025 के रिजल्ट में भी तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी (वैशाली) और शाकिब शाह (बक्सर) ने 94.6% अंक के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया था। वहीं साइंस स्ट्रीम में प्रिया जायसवाल और कॉमर्स में रोशनी कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया था। 

इस लिंक पर क्लिक करके आप देख सकते हैं अपना रिजल्ट
12:23 PM, 23-Mar-2026

Bihar Board 12th Result 2026: सरल तरीके से यहां चेक करें परिणाम

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आज डेढ़ बजे जारी करने का समय रखा गया है। परीक्षा परिणाम देखने के लिए आप अमर उजाला पर रजिस्टर कर लें तो बगैर किसी परेशानी के परिणाम देख सकेंगे। परिणाम देखने की पूरी प्रकिया समझने के लिए यहां क्लिक करें।


 
12:16 PM, 23-Mar-2026

Bihar Board Result 2026: इंटर का रिजल्ट अब जारी होगा, मैट्रिक का भी जल्द

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का इंटर परीक्षा परिणाम डेढ़ बजे जारी किया जाना है। हर साल मार्च में 20 से 27 मार्च के बीच इंटर परिणाम जारी किया जाता रहा है। इस बार 23 मार्च को परिणाम जारी हो रहा है। इसके बाद मैट्रिक परीक्षा के टॉपर्स का वेरीफिकेशन शुरू होगा। मैट्रिक परीक्षा का परिणाम भी इसी महीने आना है। रामनवमी तक मैट्रिक परीक्षा परिणाम भी आ जाएगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed