Live
BSEB 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानिए किस संकाय में किसने किया टॉप?
{"_id":"69c0ceb85f01e6e00e0c68dc","slug":"bseb-12th-result-2026-live-updates-bihar-board-intermediate-result-kab-ayega-date-official-website-topper-list-2026-03-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"BSEB 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानिए किस संकाय में किसने किया टॉप?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Aditya Anand
Updated Mon, 23 Mar 2026 03:26 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Bihar Board BSEB 12th Result 2026 Live: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का इंटरमीडिए परीक्षा परिणाम इस बार महज 25 दिनों के अंदर जारी कर दिया गया। इस बार भी बिहार की बेटियां अव्वल रहीं। 26 टॉपर्स की लिस्ट में 19 लड़कियां ही हैं।
सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें...
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
03:21 PM, 23-Mar-2026
Bihar Board Toppers List: कॉमर्स में पटना की बेटियों का दबदबा
कॉमर्स के टॉपर्स की सूची।
- फोटो : अमर उजाला
03:00 PM, 23-Mar-2026
Bihar Board Toppers List: आर्ट्स टॉपर्स की सूची में दरभंगा के छात्रों की संख्या अधिक
वहीं आर्ट्स संकाय में गया की निशु कुमारी ने टॉप किया और कुल 13 टॉपर्स के साथ यह संकाय सबसे आगे रहीं। निशु ने 479 अंक अर्जित किया। दूसरे नंबर पर तीन छात्र हैं। इनमें सीतामढ़ी की सिद्धि शिक्षा, लखीसराय के चंद्रदीप कुमार और पूर्णिया के लकी अंसारी ने 478 अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर चार छात्र शामिल हैं। इनमें पश्चिम चंपारण से नसरीन परवीन, नालंदा से साजिया अंसारी, दरभंगा से निशु कुमारी, सहरसा से आदर्श ने 477 अंक प्राप्त किए। वहीं चौथे नंबर पर दो छात्र शामिल हैं। इनमें सीवान की अमृता कुमारी और दरभंगा की स्वीटी कुमार शामिल हैं। इन दोनों को कुल 476 अंक मिले। पांचवे नंबर पर तीन छात्र शामिल हैं। इनमें अररिया की बीबी असराना, सारण की रौशन कुमारी और दरभंगा के मनीष कुमार शामिल हैं। इन तीनों को 475 अंक आए।
02:31 PM, 23-Mar-2026
Bihar Board Inter Toppers List:साइंस में ये रहे टॉप फाइव पर
विज्ञान संकाय में टॉपर्स का नाम जानिए।
- फोटो : अमर उजाला
साइंस संकाय के टॉप फाइव की बात करें तो पहले स्थान पर आदित्य प्रकाश अमन का जलवा रहा। इन्होंने 481 अंक हासिल किए हैं। आदित्य ने 96.20 प्रतिशत रिजल्ट लाकर अपने शिक्षकों और परिजनों का मान बढ़ाया है। वहीं, सीतामढ़ी जिले की साक्षी कुमारी साइंस संकाय में दूसरे नंबर हैं। इन्होंने 479 अंक अर्जित किया है। कुल प्रतिशत 95.80 प्रतिशत है। खास बात ये है कि नवादा से सपना कुमारी ने भी साक्षी के बराबर ही अंक अर्जित की हैं। 479 अंकों के साथ साक्षी का भी प्रतिशत 95.80 है। इन दोनों की रैंक बराबर है। तीसरे नंबर बेगूसराय की अनामिका कुमारी हैं। इन्होंने 478 अंक अर्जित किया है। इनका कुल प्रतिशत 95.60 है। दरभंगा से सत्यम कुमार चौथे स्थान पर हैं। इन्होंने 476 अंक अर्जित किया है। इनका कुल प्रतिशत 95.20 है। वहीं, मुजफ्फरपुर की पलक कुमारी पांचवें नंबर हैं। पलक ने 475 अंक प्राप्त किया है। इनका प्रतिशत 96 है।
02:08 PM, 23-Mar-2026
BSEB 12th result, Sarkari Result: बिहार बोर्ड ने क्या रिकॉर्ड बनाया?
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि हमलोगों ने लगातार आठवीं वर्ष सबसे पहले रिजल्ट प्रकाशित किया। 2025 में 27 दिनों के अंदर रिजल्ट प्रकाशित किया था। इस बार महज 25 दिन के अंदर ही रिजल्ट जारी कर दिया गया। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि 13 लाख चार हजार परीक्षार्थियों के उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी किया गया है।01:50 PM, 23-Mar-2026
Bihar Board 12th Result 2026: किसने किस संकाय में किया टॉप
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने साइंस संकाय में टॉप किया है। उन्होंने 481 अंक प्राप्त किया। यह कुल अंकों का 96.20 प्रतिशत है। वहीं साक्षी कुमार (सीतामढ़ी) और सतना कुमारी (नवादा) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इन दोनों ने 479 अंक प्राप्त किया है। कला संकाय में गया जिले की निशु कुमारी ने टॉप किया है। उन्होंने 479 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है। इस प्रकार यह कुल अंकों का 95.1 प्रतिशत है। इसके साथ ही सीतामढ़ी की सिद्धि शुक्ला और लखीसराय की चंद्रदीप कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।01:44 PM, 23-Mar-2026
Bihar Board 12th Result 2026: 85.19 छात्रों ने इंटर परीक्षा किया पास
बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
01:42 PM, 23-Mar-2026
Bihar Board 12th Result 2026: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने क्या कहा?
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सभी परीक्षार्थियों को बधाई देता हूं। साथ ही बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर और उनकी टीम को मैं बधाई देता हूं। हिन्दुस्तान में सबसे पहले उन्होंने इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। यह आठवीं बार है जब उन्होंने यह रिजल्ट जारी किया है।01:40 PM, 23-Mar-2026
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर का रिजल्ट
बिहार बोर्ड में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इंटर परीक्षा के महज 25 दिनों के अंदर बिहार बोर्ड ने ऐसा किया है। यह भी एक रिकॉर्ड है।01:28 PM, 23-Mar-2026
Bihar Board 12th Result 2026: रिजल्ट जारी करने बिहार बोर्ड दफ्तर पहुंचे शिक्षा मंत्री
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के दफ्तर पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में वह बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर के साथ मिलकर रिजल्ट जारी करेंगे।01:22 PM, 23-Mar-2026
Bihar Board 12th Result 2026: 12वीं का रिजल्ट आने में कुछ ही समय शेष
अब रिजल्ट जारी होने में कुछ ही समय बचा है, ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह पहले से अपनी जरूरी जानकारी जैसे रोल नंबर आदि तैयार रखें, ताकि परिणाम देखने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इस पेज पर मिलेगा...