{"_id":"69c0f9fbb5b5da6c9007ec37","slug":"bseb-12th-result-2026-bihar-board-evaluates-lakhs-of-answer-sheets-in-25-days-record-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSEB Result: 25 दिनों में कितने लाख उत्तरपुस्तिकाओं की बिहार बोर्ड ने की जांच; इंटर परीक्षा में बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BSEB Result: 25 दिनों में कितने लाख उत्तरपुस्तिकाओं की बिहार बोर्ड ने की जांच; इंटर परीक्षा में बनाया रिकॉर्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Aditya Anand
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:59 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar Board 2026 Result Out: बिहार बोर्ड अब लगातार सबसे पहले परीक्षा परिणाम जारी कर रहा है। पास होने वाले परीक्षार्थियों का प्रतिशत भी लगातार अच्छा हो रहा है। इस बार तो बोर्ड ने इंटर की परीक्षा लेने के 25 दिनों में ही परिणाम जारी कर दिया। पिछले आठ साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी जल्दी रिजल्ट जारी कर दी गया है।
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इस बार भी देश में सबसे पहले इंटर परीक्षा का रिजल्ट कर दिया गया। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि वर्ष 2019 से लगातार यह आठवां वर्ष है जब समिति द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का परिणाम मार्च माह में जारी किया जा रहा है। समिति परीक्षाओं के आयोजन से लेकर परीक्षाफल जारी करने तक की प्रक्रिया देश के अन्य परीक्षा बोर्डों की तुलना में पहले पूरी कर रही है, जो आधुनिक तकनीक के माध्यम से परीक्षा प्रणाली में किए गए सुधारों का परिणाम है। समिति ने नए सॉफ्टवेयर के माध्यम से रिजल्ट प्रोसेसिंग की, जिसे वर्ष 2020 में तैयार किया गया था।
शिक्षा मंत्री बोले- हिन्दुस्तान में पहली बार सबसे पहले रिजल्ट जारी
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सभी परीक्षार्थियों को बधाई देता हूं। साथ ही बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर और उनकी टीम को मैं बधाई देता हूं। हिन्दुस्तान में सबसे पहले उन्होंने इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। यह आठवीं बार है जब उन्होंने यह रिजल्ट जारी किया है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि हमलोगों ने लगातार आठवीं वर्ष सबसे पहले रिजल्ट प्रकाशित किया। 2025 में 27 दिनों के अंदर रिजल्ट प्रकाशित किया था। इस बार महज 25 दिन के अंदर ही रिजल्ट जारी कर दिया गया।
13.04 लाख छात्रों के उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि 13 लाख चार हजार परीक्षार्थियों के उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी किया गया है। इंटर में प्री प्रिंटेड कॉपी और ओएमआर शीट पर छात्रों के फोटो की व्यवस्था की गई। बारकोडेड कॉपियों के अंकों की प्रविष्टि सीधे मूल्यांकन केंद्रों से कंप्यूटर के जरिए की गई।
Trending Videos
BSEB 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानिए किस संकाय में किसने किया टॉप?
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सभी परीक्षार्थियों को बधाई देता हूं। साथ ही बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर और उनकी टीम को मैं बधाई देता हूं। हिन्दुस्तान में सबसे पहले उन्होंने इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। यह आठवीं बार है जब उन्होंने यह रिजल्ट जारी किया है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि हमलोगों ने लगातार आठवीं वर्ष सबसे पहले रिजल्ट प्रकाशित किया। 2025 में 27 दिनों के अंदर रिजल्ट प्रकाशित किया था। इस बार महज 25 दिन के अंदर ही रिजल्ट जारी कर दिया गया।
13.04 लाख छात्रों के उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि 13 लाख चार हजार परीक्षार्थियों के उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी किया गया है। इंटर में प्री प्रिंटेड कॉपी और ओएमआर शीट पर छात्रों के फोटो की व्यवस्था की गई। बारकोडेड कॉपियों के अंकों की प्रविष्टि सीधे मूल्यांकन केंद्रों से कंप्यूटर के जरिए की गई।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन