सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   two parties clash over mutual dispute more dozen injured in stone in Muzaffarpur Bihar

Bihar News: बिहार में आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर हुई रोड़ेबाजी; कई घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 23 Mar 2026 07:51 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच रविवार देर शआम जमकर रोड़ेबाजी हुई, जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और कई लोगों को डिटेन किया है। 

two parties clash over mutual dispute more dozen injured in stone in Muzaffarpur Bihar
रोड़ेबाजी में कई घायल
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के कन्हौली टीओपी इलाके में रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच रोड़ेबाजी शुरू हो गई। हालात बिगड़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि कई अन्य को भी चोटें आई हैं। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी हुई है।

Trending Videos


स्थानीय लोगों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
बताया जा रहा है कि देर शाम आपसी वर्चस्व को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर रोड़ेबाजी कर दी। अचानक हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नगर थाना की टीम मौके पर पहुंची और हालात को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड़ेबाजी के दौरान कई लोगों के सिर फटे
स्थानीय लोगों के अनुसार, एक पक्ष के ‘मैंगो’ नामक युवक ने पहले दूसरे पक्ष पर हमला किया, जिसमें एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने मैंगो के मोहल्ले में घुसकर रोड़ेबाजी की, जिससे कई लोगों के सिर फट गए। घटना के दौरान सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें:  फरीदाबाद में पंक्चर की दुकान खोले बैठा था पाकिस्तानी जासूस, बिहार का रहने वाला है नौशाद अली

पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष
बवाल की सूचना पर नगर थानाध्यक्ष अनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। इस मामले में नगर थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। माहौल खराब करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। दोनों पक्षों से तीन लोगों को डिटेन किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और घायलों का इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed