{"_id":"69c3f23dad68374e08018e7c","slug":"nishant-kumar-visit-jdu-party-office-nitish-kumar-patna-bihar-news-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : निशांत कुमार अचानक पहुंचे जदयू कार्यालय, युवा और नेताओं से की बातचीत; कहा- पिता की तरह करुंगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : निशांत कुमार अचानक पहुंचे जदयू कार्यालय, युवा और नेताओं से की बातचीत; कहा- पिता की तरह करुंगा काम
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Wed, 25 Mar 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar : राजनीति से बिलकुल अलग रहने वाले निशांत जब राजनीति से जुड़े, तो अब राजनीतिक माहौल में उनकी सक्रियता भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। आज अचानक वह जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय पहुंच गए।
निशांत कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के जदयू में शामिल होने के बाद से पार्टी में एक नई सुगबुगाहट तेज हो गई है। निशांत कुमार धीरे-धीरे सक्रिय राजनीति में जमने लगे हैं। वह लगातार अलग-लग जगहों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को निशांत कुमार अचानक जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। प्रदेश कार्यालय पहुंचते ही निशांत कुमार एक्शन मोड में नजर आने लगे। उन्होंने सारण प्रमंडल के अध्यक्षों और विभिन्न जिला अध्यक्षों के साथ एक संगठनात्मक बैठक की। इस बैठक में उन्होंने युवाओं और अनुभवी नेताओं के साथ बातचीत की।
Trending Videos
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: कॉलेज में पढ़ाने पहुंच गए सीएम नीतीश कुमार के मंत्री, क्लास से निकले के बाद क्या कहा जानिए
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक के बाद निशांत कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर जमकर बधाई दी। इस दौरान निशांत कुमार ने कहा कि वह अपने पिता नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए वह लगातार काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर चलेंगे। निशांत कुमार ने कहा कि मैं पिताजी का विश्वास बनाए रखने के लिए पूरी मेहनत करूंगा।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: सीएम नीतीश ने बक्सर वासियों क्या सौगातें दी, जीविका दीदियों से बोले- सरकार आपके साथ है