सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   purnia news women police station resolves dowry dispute temple marriage police initiative

Bihar News: सात साल का प्यार, दहेज ने तोड़ा रिश्ता, पुलिस बनी भगवान; मंदिर में कराई शादी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्णिया में महिला थाना पुलिस ने एक अनोखी पहल करते हुए दहेज विवाद में उलझे रिश्ते को बचा लिया। धमदाहा के सिंगड़ा पट्टी में 7 साल पुराना रिश्ता टूटने की कगार पर था, लेकिन थानाध्यक्ष शबाना आजमी ने काउंसलिंग के जरिए दोनों पक्षों को समझाया।

purnia news women police station resolves dowry dispute temple marriage police initiative
पूर्णिया पुलिस ने दहेज विवाद सुलझाकर मंदिर में कराई शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कहते हैं कानून के हाथ लंबे होते हैं, लेकिन पूर्णिया की महिला थाना पुलिस ने यह भी साबित कर दिया कि इन हाथों में ममता और समझदारी भी होती है। जिस रिश्ते में दहेज की कड़वाहट और धोखे का जहर घुल चुका था, उसे महिला थाना की थानाध्यक्ष शबाना आजमी ने अपनी सूझबूझ से फिर से मजबूत रिश्ते में बदल दिया। पुलिस की इस अनूठी पहल की अब पूरे जिले में चर्चा हो रही है और लोग खाकी के इस ‘मैरेज मेकर’ रूप की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Trending Videos


7 साल का प्यार दहेज में टूटने की कगार पर
यह मामला धमदाहा के सिंगड़ा पट्टी का है, जहां 7 साल पुराना प्यार दहेज की वजह से टूटने की कगार पर पहुंच गया था। पीड़िता रानी कुमारी ने जब अपनी आपबीती सुनाई, तो मामला सिर्फ कानूनी कार्रवाई का नहीं, बल्कि एक लड़की के भविष्य का बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने निभाई बड़ी बहन की भूमिका
इस मामले में थानाध्यक्ष शबाना आजमी ने सिर्फ सख्ती नहीं दिखाई, बल्कि एक बड़ी बहन और अभिभावक की तरह दोनों पक्षों की काउंसलिंग की। उन्होंने लड़का अमित और उसके परिवार को कानून का आईना दिखाया और रिश्तों की अहमियत समझाई। इसके बाद दहेज की मांग करने वालों का दिल पिघल गया और मामला सुलझने की ओर बढ़ गया।
 

ये भी पढ़ें: सीएम नीतीश ने अपने सांसद पर की कार्रवाई, गिरधारी यादव को जदयू ने नोटिस भेजा; जानिए पूरा मामला


थाने से मंदिर तक पहुंची बात, पुलिस बनी गवाह
पुलिस की पहल इतनी असरदार रही कि घंटों चली बातचीत के बाद मामला कोर्ट-कचहरी जाने के बजाय सीधे शादी तक पहुंच गया। थानाध्यक्ष शबाना आजमी की देखरेख में दोनों पक्षों को शहर के पंचमुखी मंदिर ले जाया गया। पुलिस कर्मी खुद इस शादी के गवाह बने और सुरक्षा के बीच अमित और रानी ने सात फेरे लिए।

समाज को मिला बड़ा संदेश
पुलिस की इस सकारात्मक भूमिका ने न केवल एक लड़की की जिंदगी को संवार दिया, बल्कि समाज को यह भी संदेश दिया कि खाकी सिर्फ सजा देने के लिए नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ने के लिए भी होती है। शादी के बाद जब नवदंपति ने पुलिस अधिकारियों का आशीर्वाद लिया, तो माहौल भावुक हो गया और कई लोगों की आंखें नम हो गईं। थानाध्यक्ष शबाना आजमी ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल एफआईआर दर्ज करना नहीं, बल्कि लोगों को न्याय दिलाना है। उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों को समझाकर एक घर बसते देखना सुकून देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed