{"_id":"69c0dccc836b57c0300355fb","slug":"road-accidents-two-killed-in-three-accidents-dhar-news-c-1-1-noi1504-4081348-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar News: पांच घंटे में जिले में हुए तीन बड़े हादसे, दो की दर्दनाक मौत; एक नशे में धुत चालक केबिन में फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News: पांच घंटे में जिले में हुए तीन बड़े हादसे, दो की दर्दनाक मौत; एक नशे में धुत चालक केबिन में फंसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: धार ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:51 PM IST
विज्ञापन
सार
धार जिले में पांच घंटे के भीतर हुए तीन अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घटना में नशे में धुत चालक वाहन में फंस गया। सभी मामलों में पुलिस जांच में जुटी है।
हादसे के वक्त राहत बचाव कार्य में जुटे पुलिस के जवान व ग्रामीण।
विज्ञापन
विस्तार
बीती देर रात महज पांच घंटों में ही धार जिले में तीन बड़े सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही एक अन्य हादसे में नशे में धुत चालक केबिन में फंस गया था, रहवासियों की मदद से चालक को बाहर निकालकर समीप के अस्पताल पहुंचाया गया। इधर पूरे मामले की जांच में स्थानीय पुलिस टीम जुट गई है।
पहला हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
धामनोद थाना अंतर्गत ग्राम दूधी रपट पर रविवार रात सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना बाबा दीवाना शिव मंदिर और दरगाह के पास पुराने अब रोड पुलिया पर हुई। अज्ञात वाहन की टक्कर से शख्स का सिर बुरी तरह विक्षत हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही दूधी गांव के बड़ी संख्या में युवा मौके पर जमा हो गए। उन्होंने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी।
एंबुलेंस मौके पर पहुंची, सूचना मिलते ही धामनोद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने तुरंत एक अन्य एंबुलेंस बुलाई और दुर्घटना में मृत व्यक्ति के शव को लपेटकर धामनोद के सरकारी अस्पताल भिजवाया। इधर सोमवार सुबह मृतक की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही हैं, परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। जिसके बाद ही पीएम होगा।
दूसरा हादसा: बेकाबू आयशर पान की दुकान में घुसा
औधोगिक नगरी पीथमपुर में महू-नीमच मार्ग पर देर रात सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित आयशर वाहन सड़क किनारे स्थित पान की गुमटी में जा घुसा, जिससे गुमटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय गुमटी में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। रहवासियों के अनुसार आयशर वाहन तेज गति में था और अचानक अनियंत्रित होकर पान की दुकान में घुस गया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि गुमटी पूरी तरह टूट गई। सूचना मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और वाहन के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। चालक को प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। स्थानीय निवासियों ने पीथमपुर-महू मार्ग पर भारी वाहनों के लिए गति सीमा तय करने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने रात के समय शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त चेकिंग अभियान चलाने की अपील की है।
ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश में बाघों की मौत का अलार्म, 15 महीनों में 64 बाघों की मौत; 25% करंट के शिकार
पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा
ग्राम बदनावर में पेटलावद रोड पर मुर्गे-मुर्गियों से भरे पिकअप वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार विक्रम भील उम्र 55 साल बदनावर से नागेश्वर की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि विक्रम के सिर और मुंह पर गहरी चोटें आईं। राहगीरों ने तुरंत एक प्राइवेट गाड़ी से विक्रम को बदनावर के सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन थोड़ी ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है, जिससे यह हादसा हुआ था।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X