सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Youth from Vaishali dies under suspicious circumstances in Muzaffarpur hajipur

Bihar News: वैशाली के रहने वाले युवक की मुजफ्फरपुर में मौत, लव मैरिज का एंगल आ रहा सामने

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 23 Mar 2026 12:45 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में अंतरजातीय विवाह के बाद युवक की संदिग्ध मौत ने नया मोड़ ले लिया है, जहां परिजनों ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर साजिशन हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है और मामले की जांच जारी है।

Bihar News Youth from Vaishali dies under suspicious circumstances in Muzaffarpur hajipur
मृतक अपने पत्नी के साथ
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर में अंतरजातीय विवाह के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित कुमार पाण्डेय के रूप में हुई है। मृतक के भाई गौतम कुमार पाण्डेय ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।

Trending Videos


रात 10 बजे मिली युवक के मौत की खबर
वैशाली जिले के मांगनपुर गांव निवासी गौतम कुमार पाण्डेय ने बताया कि 19 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें उनके भाई अमित कुमार पाण्डेय की मौत की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मुजफ्फरपुर के भीखनपुरा उत्तर टोला स्थित महाराणा नगर रोड नंबर 05 पहुंचे, जहां अमित रहते थे। वहां उन्हें बताया गया कि पुलिस अमित को अस्पताल ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2020 में मृतक ने किया था प्रेम विवाह
बताया गया कि अमित कुमार पाण्डेय ने वर्ष 2020 में तुर्की थाना क्षेत्र के जावा दिह निवासी रागिनी प्रजापति से कोर्ट मैरिज के जरिए अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। शादी के लगभग एक वर्ष तक दाम्पत्य जीवन सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद अमित को पत्नी और ससुराल वालों द्वारा मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। उन पर गांव की पैतृक जमीन बेचकर शहर में बसने का दबाव बनाया जा रहा था।

शादी के बाद मुजफ्फरपुर में रहने लगा था मृतक
माता-पिता के बुजुर्ग होने और भाइयों के बीच बंटवारा नहीं होने के कारण अमित पत्नी के दबाव में गांव छोड़कर मुजफ्फरपुर में रहने लगे थे। गौतम कुमार पाण्डेय ने आरोप लगाया कि उनकी भाभी का आचरण ठीक नहीं था। उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी अमित पर पत्नी और ससुराल पक्ष द्वारा हमला किया गया था, जिसे परिवार के लोगों ने समझा-बुझाकर शांत कराया था।


ये भी पढ़ें: आज जारी होगा बिहार 12वीं बोर्ड का रिजल्ट, इस सरल तरीके से यहां चेक करें परिणाम

'यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या'
गौतम ने कहा कि उन्हें अपने भाई के स्वभाव की पूरी जानकारी है और पिछली घटनाओं को देखते हुए उन्हें विश्वास है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है। उन्होंने बताया कि घटना के समय पति-पत्नी दोनों साथ थे, इसलिए उन्हें पत्नी और कुछ अन्य लोगों की मिलीभगत से हत्या की आशंका है। पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने और न्याय की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed