सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Studying at PU is shaping a future abroad, with hundreds of young people building careers every year.

Chandigarh News: पीयू में पढ़ाई कर बन रहा विदेशों में भविष्य, हर साल सैकड़ों युवा बना रहे करियर

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Studying at PU is shaping a future abroad, with hundreds of young people building careers every year.
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ाए जाने वाले कोर्स केवल डिग्री तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय करियर के मौके भी दिला रहे हैं। पीयू में कई ऐसे कोर्स संचालित किए जा रहे हैं, जिनकी मांग न सिर्फ भारत में बल्कि अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप समेत कई अन्य देशों में भी लगातार बढ़ रही है। हर साल विद्यार्थी यहां से पढ़ाई पूरी कर विदेशों में उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसर हासिल कर रहे हैं।
Trending Videos

पीयू के इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी कोर्स सबसे अधिक डिमांड में हैं। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में संचालित बीई और बीटेक कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल जैसे कोर्स विदेशी टेक कंपनियों में नौकरी के लिए मजबूत आधार बन रहे हैं। इसके साथ ही कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सिक्योरिटी से जुड़े कोर्स की ग्लोबल लेवल पर तेजी से मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनेजमेंट क्षेत्र में यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (यूबीएस) से संचालित बीबीए और एमबीए कोर्स विदेशों में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों की पहली पसंद बने हुए हैं। खासतौर पर फाइनेंस, मार्केटिंग, बिजनेस एनालिटिक्स और इंटरनेशनल बिजनेस जैसी स्पेशलाइजेशन अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में बेहतर अवसर प्रदान कर रही हैं।
साइंस स्ट्रीम में एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स और एनवायरनमेंटल साइंस जैसे कोर्स विद्यार्थियों को रिसर्च और हेल्थ सेक्टर में विदेशों तक पहुंच दिला रहे हैं। वहीं लाइफ साइंसेज और पब्लिक हेल्थ से जुड़े कोर्स भी तेजी से उभरते विकल्प बन रहे हैं। लॉ कोर्स बीए एलएलबी, बीकॉम एलएलबी, इंटरनेशनल लॉ फर्मों और मल्टीनेशनल कंपनियों में अवसर उपलब्ध करा रहे हैं।
स्टैटिस्टिक्स और डेटा एनालिटिक्स जैसे विषय वैश्विक जॉब मार्केट में खास पहचान बना चुके हैं। वहीं फ्रेंच, उर्दू और फारसी जैसे लैंग्वेज कोर्स भी विदेशों में रोजगार और ट्रांसलेशन के नए रास्ते खोल रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि यदि विद्यार्थी सही कोर्स का चयन करें और स्किल्स पर विशेष ध्यान दें तो विदेशों में सफल करियर बनाना संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed