{"_id":"69f708583e9aceb9a7023e72","slug":"sunil-jakhar-meets-governor-calls-punjab-government-s-vote-of-confidence-shameful-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील जाखड़ ने राज्यपाल से की मुलाकात:पंजाब सरकार के विश्वास मत को बताया शर्मनाक, मुख्य सचिव को धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनील जाखड़ ने राज्यपाल से की मुलाकात:पंजाब सरकार के विश्वास मत को बताया शर्मनाक, मुख्य सचिव को धमकाने का आरोप
एएनआई, चंडीगढ़
Published by: Naveen
Updated Sun, 03 May 2026 02:03 PM IST
विज्ञापन
सार
सुनील जाखड़ ने स्पष्ट किया कि यह केवल पंजाब की राजनीति तक सीमित मामला नहीं है, बल्कि यह सीधे तौर पर भारतीय संविधान से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने घोषणा की कि पंजाब भाजपा इस पूरे प्रकरण को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगी।
पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़।
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आज राज्य के राज्यपाल से मुलाकात कर मान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जाखड़ ने विधानसभा में पारित विश्वास मत और मुख्यमंत्री के व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। राज्यपाल से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में जाखड़ ने इसे संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन करार दिया।
Trending Videos
विधानसभा की कार्यवाही पर उठाए सवाल
जाखड़ ने विधानसभा में पारित विश्वास मत को पंजाब की जनता के लिए एक शर्मनाक घटना बताया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने आपस में ही विश्वास मत पारित कर लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री के आचरण पर टिप्पणी करते हुए कहा कि शायद यह उनकी राजनीतिक सोच है कि मुख्यमंत्री को 'नशे की हालत' में भी सदन में आने की अनुमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरशाही की सुरक्षा और 'मर्यादा' की मांग
भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पर मुख्य सचिव के साथ दुर्व्यवहार करने और उन्हें धमकाने का संगीन आरोप लगाया। जाखड़ ने राज्यपाल से विशेष आग्रह किया कि वे इस मामले में मुख्य सचिव से व्यक्तिगत रूप से पूछताछ करें। वहीं, कहा कि ईमानदार अधिकारियों और नौकरशाही की रक्षा की जाए ताकि वे बिना किसी डर के काम कर सकें।
#WATCH | Chandigarh | On meeting with Punjab Governor, Punjab BJP President Sunil Jakhar says, “Yesterday’s vote of confidence passed in the assembly was a disgrace for the people of Punjab. They passed it among themselves, saying that the CM is allowed to come to the Assembly in… pic.twitter.com/CorsOPNmh8
— ANI (@ANI) May 3, 2026
भ्रष्टाचार और सुरक्षा का मुद्दा
जाखड़ ने हाल ही में जेल से रिहा हुए व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान किए जाने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट व्यक्तियों को सुरक्षा देना समाज में गलत संदेश जाता है और इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है।
राष्ट्रीय स्तर पर उठेगा मुद्दा
सुनील जाखड़ ने स्पष्ट किया कि यह केवल पंजाब की राजनीति तक सीमित मामला नहीं है, बल्कि यह सीधे तौर पर भारतीय संविधान से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने घोषणा की कि पंजाब भाजपा इस पूरे प्रकरण को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगी। कहा कि जब संवैधानिक संस्थाओं और अधिकारियों को ही धमकाया जाने लगे, तो यह लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है।
