{"_id":"69882f5e6309d7e8f90ead36","slug":"taxi-driver-kidnapped-and-murdered-in-chandigarh-to-avenge-death-of-his-brother-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में मर्डर: भाई की मौत का बदला लेने के लिए रची खौफनाक साजिश, टैक्सी चालक का अपहरण कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में मर्डर: भाई की मौत का बदला लेने के लिए रची खौफनाक साजिश, टैक्सी चालक का अपहरण कर मार डाला
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:08 PM IST
विज्ञापन
सार
चंडीगढ़ में टैक्सी चालक की हत्या हुई है। हत्या मामले में एक महिला भी शामिल है। मामले में सेक्टर-31 थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि महिला समेत चार अन्य आरोपी फरार हैं।
पुलिस हिरासत में आरोपी।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
चंडीगढ़ में हत्याओं का सिलसिल थम नहीं रहा है। भाई की मौत का बदला लेने के लिए मां-बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची और टैक्सी चालक सुशील उर्फ साहिल का अपहरण कर हत्या कर दी। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि महिला समेत चार अन्य आरोपी फरार हैं। इस मामले में जीरकपुर थाना पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है क्योंकि अपहरण और हत्या के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में एयरफोर्स थ्री बीआरडी निवासी मोहित (19), प्रीत कॉलोनी जीरकपुर निवासी रजनीश कुमार उर्फ अड्डी उर्फ किलविश (19) और सुरेंद्र एन्क्लेव जीरकपुर निवासी रमन सिंह उर्फ नेगी (23) शामिल हैं। तीनों को जिला अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मुख्य आरोपी अनिल, उसकी मां और तीन अन्य की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि साहिल आरोपियों को पहले से जानता था। पांच फरवरी को चार आरोपी दो बाइक पर हल्लोमाजरा के दीप कॉम्प्लेक्स पहुंचे और सड़क हादसे के मामले में जीरकपुर थाने ले जाने का झांसा देकर साहिल को जबरन उसकी कार से बाहर निकाला। इसके बाद उसे जीरकपुर की प्रीत कॉलोनी ले जाया गया।
पुलिस जांच के अनुसार प्रीत कॉलोनी में मनप्रीत उर्फ हैप्पी के घर के बाहर साहिल को डंडों, लाठियों और लात-घूंसों से बुरी तरह से पीटा गया। गंभीर रूप से घायल साहिल को आरोपी डेराबस्सी सिविल अस्पताल छोड़कर भाग निकले और झूठी जानकारी दी कि युवक सड़क पर घायल पड़ा मिला था। डॉक्टरों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। मृतक साहिल सेक्टर-20 में अपने भाई-भाभी के साथ रहता था। उसकी सगाई हो चुकी थी और दो महीने बाद शादी तय थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जीरकपुर थाना पुलिस पर उठे सवाल
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने प्रीत कॉलोनी पहुंचकर जीरकपुर थाना पुलिस को फोन कर बताया था कि वे मनप्रीत की मौत के मामले में आरोपी को पकड़कर लाए हैं लेकिन इसके बावजूद न तो पुलिस मौके पर पहुंची और न ही युवक को गिरफ्तार किया गया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद भी जीरकपुर पुलिस नहीं पहुंची जबकि चंडीगढ़ पुलिस ने डेराबस्सी पहुंचकर शव कब्जे में लिया और हत्या का मामला दर्ज किया।जीरकपुर थाना प्रभारी सतिंदर सिंह ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि चंडीगढ़ पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है लेकिन मामला डेराबस्सी का है, उनके थाना क्षेत्र का नहीं।
पुराने सड़क हादसे से जुड़ी थी रंजिश
पुलिस के अनुसार नवंबर 2025 में मनप्रीत के जन्मदिन की पार्टी के दौरान नई कार चलाने को लेकर विवाद हुआ था। पार्टी से लौटते समय साहिल की कार की चपेट में आने से मनप्रीत की मौत हो गई थी। तभी से आरोपी बदला लेने की फिराक में थे। सड़क हादसे के मामले में करीब तीन महीने तक गिरफ्तारी नहीं होने से रंजिश और गहरी हो गई।