{"_id":"69885adf304832f7d5064678","slug":"video-dilapidated-service-road-of-phagwara-hoshiarpur-overbridge-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा-होशियारपुर ओवरब्रिज की खस्ताहाल सर्विस रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा-होशियारपुर ओवरब्रिज की खस्ताहाल सर्विस रोड
फगवाड़ा के होशियारपुर रोड पर बने ओवर ब्रिज के साथ लगती दोनों तरफ की सर्विस रोड पिछले कई सालों से खस्ताहाल है। वर्षा का पानी कई कई दिनों तक यहां खड़ा रहता है तथा इस सड़क पर पैदल चलना नामुमकिन हो जाता है। दो पहिया वाहन चलाते समय भी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा बहुत बार वाहन चालक यहां गिर कर चोटिल हो जाते हैं। लेकिन इस सड़क का निर्माण ना तो हाईवे अथारिटी वाले करवा रहे हैं और न ही नगर निगम के अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान दे रहे हैं। इस संबंध में शिव सेना यूबीटी के सिटी प्रधान रमन शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दोनों तरफ की सर्विस लेन की पिछले कई सालों से मुरम्मत नहीं हुई है। रोजाना हजारों लोग इन सड़कों से होकर गुजरते हैं। गिर कर घायल भी होते हैं लेकिन प्रशासन को इन सड़कों पर पड़े बड़े बड़े और गहरे खड्डे दिखाई नहीं दे रहे या वो किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इन सड़कों को जल्द से जल्द बनवाया जाए ताकि लोगों की जान माल की सुरक्षा हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।