सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Toy drone lands outside High Court judge's residence, security agencies on alert

Chandigarh News: हाईकोर्ट जज के आवास के बाहर गिरा टॉय ड्रोन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Toy drone lands outside High Court judge's residence, security agencies on alert
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-19 में रविवार दोपहर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एक जज के सरकारी आवास के बाहर घास में एक ड्रोन गिरा मिला। जज की कोठी पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने ड्रोन को परिसर के बाहर गिरते देख तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-19 थाना पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड, सीएफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड और क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंच गईं। इसके साथ सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।
Trending Videos

घटना करीब 11:50 बजे की बताई जा रही है। थाना प्रभारी सरिता राय टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। एहतियात के तौर पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी और जज के आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई। किसी संभावित खतरे से इनकार नहीं करते हुए ड्रोन की तकनीकी और फॉरेंसिक जांच की गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उसमें कोई संदिग्ध सामग्री तो नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया टॉय ड्रोन
पुलिस ने आसपास के घरों में पूछताछ की। इसी दौरान पास के एक घर में एक बच्चा रोता मिला। पूछताछ में पता चला कि वह घर से टॉय ड्रोन उड़ा रहा था जो नियंत्रण से बाहर होकर जज के आवास की ओर गिर गया। बच्चे की मां ने भी पुष्टि की कि ड्रोन खिलौना था और खेलते समय ही हादसा हुआ। ड्रोन गायब होने पर बच्चा घबरा गया था और परिवार उसे ढूंढ रहा था। इससे पहले कि सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचतीं पुलिस ने कहा मामले में किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई है और किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत भी नहीं दी गई। जांच पूरी होने के बाद स्थिति सामान्य होने पर सभी टीमें लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed