फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two police personnel and both sons sent to jail for 14 days for conspiring to help Vikram Wadhwa escape.

Chandigarh News: विक्रम वाधवा को भगाने की साजिश में दो पुलिसकर्मी और दोनों बेटों को 14 दिन की जेल

Thu, 06 Aug 2026 02:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Two police personnel and both sons sent to jail for 14 days for conspiring to help Vikram Wadhwa escape.
चंडीगढ़। 645 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी विक्रम वाधवा को इलाज के बहाने निजी होटल ले जाकर फरार कराने की साजिश के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को बुधवार को जिला अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन

अदालत ने दो पुलिसकर्मियों और विक्रम वाधवा के दोनों बेटों समेत चारों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच बुड़ैल जेल भेजा गया।
विज्ञापन

मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एसआई जगमेहर सिंह, एएसआई सुरेंद्र सिंह, करण वाधवा और कुनाल वाधवा के रूप में हुई है। आरोप है कि पुलिस सुरक्षा और मिलीभगत का फायदा उठाकर विक्रम वाधवा को जेल से बाहर निकालने और फिर फरार कराने की योजना बनाई गई थी। इस घटना के बाद पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि साजिश में इन चारों के अलावा और कौन-कौन लोग शामिल थे। घटना ने जेल में बंद हाई-प्रोफाइल आरोपियों की सुरक्षा और उनकी निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed