{"_id":"6a743ee947030cbddd02c037","slug":"video-bhupesh-baghel-to-visit-faridkot-on-5th-to-hold-meeting-with-congress-workers-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में भूपेश बघेल का दौरा 5 को,कांग्रेस वर्करों के साथ करेंगे बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में भूपेश बघेल का दौरा 5 को,कांग्रेस वर्करों के साथ करेंगे बैठक
पंजाब में हर बूथ कांग्रेस मजबूत अभियान के तहत राज्य का दौरा कर रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल 5 अगस्त 2926 बुधवार को बाद दोपहर 3 बजे फरीदकोट पहुंचेंगे। उनके साथ पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी मौजूद रहेंगे। दोनों नेता यहां के तलवंडी बाईपास स्थित ढींगड़ा मैरिज पैलेस में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवदीप सिंह बब्बू बराड़ की अगुवाई में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
चर्चा है कि राज्य के अन्य जिलों की बैठकों की तरह फरीदकोट में भी पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समर्थकों द्वारा विरोध या नारेबाजी की जा सकती है। भले ही फरीदकोट जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवदीप सिंह बब्बू बराड़ और उनके समर्थक जहां राजा वड़िंग के खेमे से जुड़े माने जाते हैं, वहीं फरीदकोट के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों के अलावा वर्ष 2022 में क्रमवार कोटकपूरा व जैतो विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अजयपाल सिंह संधू तथा दर्शन सिंह ढिलवां को पूर्व सीएम चन्नी का करीबी माना जाता है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि भले ही चन्नी से जुड़े यह नेता बैठक में शामिल न हों, लेकिन उनके समर्थक बैठक स्थल पर पहुंचकर चन्नी के समर्थन में नारेबाजी कर सकते हैं। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता रघबीर सिंह ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।