फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Hooliganism in Chandigarh 15 miscreants attacked two youths with swords at Laser Valley parking lot

चंडीगढ़ में गुंडागर्दी: 15 बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं तलवारें, हाथ काटा; लेजर वैली पार्किंग में वारदात

Thu, 06 Aug 2026 09:14 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 06 Aug 2026 09:14 AM IST
सार

डीएवी कॉलेज के साथ स्थित लेजर वैली पार्किंग में मंगलवार शाम को दो युवकों पर जानलेवा हमला किया गया। घायल वीओम न्यू चंडीगढ़ का रहने वाला है और हैदराबाद में पढ़ाई करता है। दूसरा युवक अभ्युदय बद्दी का निवासी है और डीएवी कॉलेज में पढ़ता है।

विज्ञापन
Hooliganism in Chandigarh 15 miscreants attacked two youths with swords at Laser Valley parking lot
हमले में घायल विओम - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ के सबसे सुरक्षित और वीआईपी माने जाने वाले सेक्टर-10 में मंगलवार शाम कानून-व्यवस्था की जमकर धज्जियां उड़ीं। 
विज्ञापन


डीएवी कॉलेज के साथ स्थित लेजर वैली पार्किंग में तीन एसयूवी से पहुंचे 12 से 15 हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े दो युवकों को कार से घसीटकर तलवारों और डंडों से बेरहमी से पीटा। हमले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता के बेटे समेत दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक के हाथ पर तलवार का इतना गहरा वार हुआ कि डॉक्टरों को 20 टांके लगाने पड़े। 

वारदात के बाद हमलावर खुलेआम भाग निकले। घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जमीन पर गिराकर किए कई वार

घायल वीओम (21) ने बताया कि वह अपने मित्र अभ्युदय के साथ कार में बैठा था। इसी दौरान एक युवक अचानक कार के पास आया और दरवाजा खोलते ही तलवार से हमला कर दिया। वीओम ने बचाव करते हुए हमलावर को पकड़ने की कोशिश की लेकिन तभी तीन गाड़ियों में आए 12 से 15 बदमाश वहां पहुंच गए। पीड़ितों के अनुसार बदमाशों ने कार का दरवाजा खोलकर दोनों को बाहर घसीटा और जमीन पर गिराकर तलवारों व डंडों से हमला शुरू कर दिया। कई हमलावरों के दोनों हाथों में तलवारें थीं। कुछ बदमाश लगातार डंडों से वार करते रहे। पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई।

हमले में वीओम के दाएं हाथ पर गहरा कट लगा। डॉक्टरों ने उसके हाथ पर 20 टांके लगाए। अभ्युदय के बाएं हाथ पर भी तलवार का वार हुआ और उसके शरीर पर चोटों के कई निशान मिले। दोनों को उनके दोस्तों ने तुरंत सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया।

वीओम न्यू चंडीगढ़ का रहने वाला है और हैदराबाद में पढ़ाई करता है। वह छुट्टियां बिताने घर आया हुआ था। अभ्युदय बद्दी का निवासी है और डीएवी कॉलेज में पढ़ाई करता है। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। देर शाम तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बड़ा सवाल
  • वीआईपी सेक्टर-10 में 15 बदमाश हथियार लेकर कैसे पहुंच गए
  • लेजर वैली जैसे संवेदनशील इलाके में पुलिस गश्त कहां थी
  • तीन गाड़ियों में आए आरोपी वारदात के बाद बिना रोक-टोक कैसे निकल गए

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। -संजीव, थाना प्रभारी, सेक्टर-3 चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed