फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Vaishali SP suspends police officer vaishali News hindi news bihar news

युवक से मारपीट पड़ी भारी! वैशाली के ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार निलंबित, जांच में सही मिले आरोप

Thu, 06 Aug 2026 10:57 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2026 10:57 AM IST
सार

Bihar News: वैशाली जिले के चकसिकंदर ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार को युवक से कथित मारपीट के मामले में निलंबित कर दिया गया है। एसडीपीओ की जांच में आरोप सही पाए गए हैं।

विज्ञापन
Bihar Vaishali SP suspends police officer vaishali News hindi news bihar news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना अंतर्गत चकसिकंदर ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार को एक युवक के साथ कथित मारपीट के गंभीर मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर भेज दिया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


युवक ने लगाए थे गंभीर आरोप
बीते दिनों कुसयारी निवासी धीरज कुमार ने ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित का आरोप था कि पुलिस ने उसे नशे में होने की बात कहकर जबरन वाहन में बैठाया, उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और बाद में बीच रास्ते में छोड़कर चली गई। घायल धीरज का पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया, इसके बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने बेहतर जांच के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया।
विज्ञापन


एसडीपीओ की जांच में सही पाए गए आरोप
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी शुभांक मिश्रा ने सदर-1 एसडीपीओ गोपाल मंडल को जांच की जिम्मेदारी सौंपी। एसडीपीओ ने बिदुपुर थानाध्यक्ष के साथ पीड़ित के घर पहुंचकर उसका बयान दर्ज किया और आरोपी ओपी अध्यक्ष से भी पूछताछ की। जांच रिपोर्ट में युवक के साथ मारपीट के आरोपों की पुष्टि हुई। साथ ही यह भी सामने आया कि हिरासत में लेने के दौरान युवक की ब्रेथ एनालाइजर से जांच नहीं कराई गई, जिसे कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पटना समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, कई जिलों में बारिश-वज्रपात के आसार; जानिए मौसम का हाल

पुलिस की छवि धूमिल होने की बात कही
एसपी ने कहा कि संबंधित अधिकारी के गैर-जिम्मेदाराना आचरण से पुलिस की छवि प्रभावित हुई है। एसडीपीओ की रिपोर्ट के आधार पर तत्काल प्रभाव से संदीप कुमार को निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, हाजीपुर निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed