फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Interstate gang of pickpockets busted; 5 accused and one juvenile arrested.

Dewas News: सार्वजनिक आयोजनों में सक्रिय मोबाइल चोर गैंग का पर्दाफाश, पांच आरोपी और एक बालक पकड़ा गया

Thu, 06 Aug 2026 09:55 AM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2026 09:55 AM IST
सार

देवास पुलिस ने सार्वजनिक रैलियों और धार्मिक आयोजनों में मोबाइल व नकदी चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों और एक विधि-विरुद्ध बालक को पकड़ा है। आरोपियों से पांच मोबाइल और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस अब अन्य जिलों में हुई वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Interstate gang of pickpockets busted; 5 accused and one juvenile arrested.
चोर गिरोह पर कार्रवाई, मोबाइल जब्त किए गए।

विस्तार

सार्वजनिक रैलियों, धार्मिक आयोजनों और जुलूसों में भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल और नकदी चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय संगठित गिरोह का देवास पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच आरोपियों और एक विधि-विरुद्ध बालक को पकड़कर उनके कब्जे से करीब 1.15 लाख रुपये कीमत के पांच मोबाइल फोन तथा 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह वर्धमान एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी उपनिरीक्षक नरेंद्र अम्करे के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 4 अगस्त को उज्जैन के रामघाट से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मूलतः कोटा (राजस्थान) के निवासी हैं। ये संगठित तरीके से देवास सहित आसपास के जिलों में होने वाले सार्वजनिक आयोजनों में भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल फोन और नकदी चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। वारदात के तुरंत बाद वे दूसरे स्थानों के लिए रवाना हो जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीताराम डाक कांवड़ यात्रा: रामेश्वरम से इंदौर तक 2100 किलोमीटर दौड़ते हुए करेंगे सफर, 10 अगस्त को पहुंचेंगे

आरोपियों से थाना औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित चोरी के 15 हजार रुपये नकद तथा पांच एंड्रॉयड और आईफोन बरामद किए गए हैं। पुलिस रिमांड के दौरान उनसे अन्य जिलों और राज्यों में की गई चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है। पुलिस को इस पूछताछ में अन्य मामलों के खुलासे और अतिरिक्त चोरी का माल बरामद होने की उम्मीद है।

अन्य जिलों की चोरियों को लेकर भी पूछताछ जारी
पुलिस आरोपियों से अन्य जिलों में हुई चोरी की वारदातों के संबंध में भी लगातार पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सार्वजनिक रैलियों और धार्मिक आयोजनों के दौरान हुई कई चोरी की घटनाओं में इस गिरोह की संलिप्तता हो सकती है। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस गिरोह में कुल कितने सदस्य शामिल हैं और किन-किन जिलों में उन्होंने वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

सार्वजनिक रैलियों में चोरी की वारदात करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सार्वजनिक रैलियों में चोरी की वारदात करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed