फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News: Bull Rescued After Four Days in Septic Tank, Cow Protectors Save It After 4-Hour Operation

Korba News: 4 दिन से सेफ्टी टैंक में फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, गौ सेवकों ने 4 घंटे की कड़ी मशक्कत से बचाई जान

Thu, 06 Aug 2026 12:36 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2026 12:36 PM IST
सार

निर्माणाधीन मकान के खुले सेफ्टी टैंक में चार दिन से फंसा नंदी बैल आखिरकार सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गौ सेवकों ने जेसीबी, गैस कटर और रस्सियों की मदद से सफल रेस्क्यू अभियान चलाया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खुले सेफ्टी टैंक को ढंका नहीं गया था।

विज्ञापन
Korba News: Bull Rescued After Four Days in Septic Tank, Cow Protectors Save It After 4-Hour Operation
निर्माणाधीन मकान का सेफ्टी टैंक और उसमें फंसा बैल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के रविशंकर शुक्ल नगर में गौ सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने मानवता और गौसेवा की मिसाल पेश करते हुए चार दिनों से सेफ्टी टैंक में फंसे एक नंदी बैल को सुरक्षित बाहर निकाला। करीब चार घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद बैल को सकुशल निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविशंकर शुक्ल नगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान के पास बने खुले सेफ्टी टैंक में चार दिन पहले एक नंदी बैल फिसलकर गिर गया था। टैंक गहरा और संकरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका। भूख और प्यास से बेहाल बैल लगातार आवाज करता रहा लेकिन किसी का ध्यान उस ओर नहीं गया।
विज्ञापन


गुरुवार को पड़ोसियों की नजर बैल पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल गौ सेवा समिति को सूचना दी। सूचना मिलते ही समिति के जिला अध्यक्ष अविनाश कुमार गुप्ता सहित प्रकाश शर्मा, राज महंत, अमित सारथी, मानस और अन्य गौ सेवक मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: CG News: रायपुर रेलवे स्टेशन पर 500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, टीम ने लिया सैंपल, जांच के लिए भेजा

चार घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
रेस्क्यू अभियान की शुरुआत जेसीबी मशीन से की गई लेकिन जगह संकरी होने के कारण जेसीबी का दांता क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद दूसरी मशीन मंगाकर टैंक के आसपास का हिस्सा तोड़ा गया। साथ ही गैस कटर और ग्राइंडर की मदद से टैंक के ऊपर लगे लोहे के छज्जे और सरियों को काटा गया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रस्सियों की सहायता से नंदी बैल को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाहर निकलते ही उसे पानी पिलाया गया, चारा खिलाया गया और प्राथमिक उपचार दिया गया।


मकान मालिक की लापरवाही पर नाराजगी
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माणाधीन मकान के खुले सेफ्टी टैंक को सुरक्षित ढंग से नहीं ढंका गया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। लोगों का कहना है कि इसी स्थान पर पहले भी एक जानवर गिर चुका है, इसके बावजूद आवश्यक सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए।

गौ सेवकों ने मौके पर पहुंचे वार्ड पार्षद अब्दुल रहमान से मकान मालिक को नोटिस जारी करने और खुले सेफ्टी टैंक को तत्काल ढंकवाने की मांग की। इस सफल रेस्क्यू अभियान के बाद क्षेत्र में गौ सेवा समिति के कार्यकर्ताओं की सराहना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed