फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   B.Ed student living in live-in relationship dies, partner in custody in Raipur

फोन पर घर लौटने की कही थी बात, अगले दिन मिली मौत की खबर: लिव-इन में रह रही बीएड छात्रा की मौत, साथी हिरासत में

Thu, 06 Aug 2026 01:13 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 06 Aug 2026 01:13 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीएड छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने युवक पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी है।

विज्ञापन
B.Ed student living in live-in relationship dies, partner in custody in Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 19 वर्षीय बीएड छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शरीर पर मिले चोट के निशानों के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका के तहत मामला दर्ज कर साथी युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र स्थित बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली 19 वर्षीय बीएड छात्रा की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। युवती के शरीर पर मिले चोट के निशानों के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका के तहत जांच तेज कर दी है। मामले में उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतका ग्राम कोकपुर, जिला कांकेर की निवासी थी। वह रायपुर के विकास महाविद्यालय में बीएड की छात्रा थी। पिछले करीब छह से सात महीनों से वह कोंडागांव निवासी और रावतपुरा सरकार महाविद्यालय के डीएलएड का छात्र सावंत बघेल के साथ बोरियाकला स्थित किराए के मकान में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान मृतका की बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि सावंत को अपनी पार्टनर (मृतका) के चरित्र पर संदेह रहता था, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि युवक कई बार उसके साथ मारपीट भी करता था। परिजनों के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले मृतका ने फोन कर बताया था कि उसके साथ फिर मारपीट हुई है और वह रायपुर छोड़कर अपने गांव लौटना चाहती है। उसने घर आने के लिए पैसों की जरूरत बताई, जिसके बाद उसकी बहन ने ऑनलाइन तीन हजार रुपये भेजे थे।

इसके बाद 4 अगस्त की रात परिवार को सूचना मिली कि मृतका को गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया है, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन अगले दिन रायपुर पहुंचे। पुलिस जांच में मृतका की बाईं आंख के नीचे, गर्दन के पीछे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में गला दबाने और मारपीट की आशंका जताई जा रही है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।


फिलहाल मुख्य संदेही सावंत बघेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य और अन्य तकनीकी जांच के आधार पर मामले की सभी पहलुओं से पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed