फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: 99.2% rainfall in Chhattisgarh; Sarangarh-Bilaigarh highest, Sarguja and Sukma saw lower rainfall

छत्तीसगढ़ में अब तक 99.2 प्रतिशत रिकॉर्ड बारिश: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सबसे ज्यादा,सरगुजा-सुकमा में कम बरसे बदरा

Thu, 06 Aug 2026 08:29 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Thu, 06 Aug 2026 08:29 AM IST
सार

Chhattisgarh Weather: मैदानी इलाकों में अच्छी बारिश होने से धान की रोपाई और अन्य कृषि कार्यों में तेजी आई है। वहीं उत्तर और दक्षिण के जिन जिलों में औसत से कम बारिश हुई है, वहां पर आपदा प्रबंधन विभाग और कृषि विभाग की पैनी नजर है। 

विज्ञापन
CG: 99.2% rainfall in Chhattisgarh; Sarangarh-Bilaigarh highest, Sarguja and Sukma saw lower rainfall
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर अच्छी खबर है। इस साल मानसून की स्थिति सामान्यतौर पर संतोषजनक है। प्रदेश में  एक जून से अब तक औसतन 584.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो कि इस दौरान सामान्य औसत वर्षा का 99.2 फीसदी है। मैदानी इलाकों में अच्छी बारिश होने से धान की रोपाई और अन्य कृषि कार्यों में तेजी आई है। वहीं उत्तर और दक्षिण के जिन जिलों में औसत से कम बारिश हुई है, वहां पर आपदा प्रबंधन विभाग और कृषि विभाग की पैनी नजर है। 

विज्ञापन


सारंगढ़-बिलाईगढ़ और नारायणपुर में जमकर हुई बारिश
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे अधिक बारिश सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में हुई है। यहां सामान्य औसत (450.5 मिमी) के मुकाबले 186.2% (838.6 मिमी) बारिश दर्ज की गई। वहीं कुल वर्षा को लेकर नारायणपुर जिला सबसे आगे है। यहां अब तक 1004.1 मिमी (141.1%) बारिश हुई है। महासमुंद (139.3%), रायपुर (130.0%), गरियाबंद (128.9%), जांजगीर-चांपा (124.9%), बालोद (121.2%), बलौदाबाजार (116.8%), बलरामपुर (115.0%), दुर्ग (114.1%), सक्ती (114.0%) और धमतरी (112.9%) जिलों में सामान्य से काफी बेहतर बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन


सरगुजा और सुकमा में सामान्य से कम 
दूसरी ओर प्रदेश के कुछ जिलों में अभी भी बारिश की स्थिति चिंताजनक है। सरगुजा जिले में औसत का महज 65.1% (288.2 मिमी) और सुकमा में 67.2% (545.0 मिमी) बारिश ही दर्ज हुई है। इसके अलावा जशपुर (69.1%), बीजापुर (70.4%), कांकेर (71.1%), मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (75.0%), बेमेतरा (76.9%), बस्तर (77.4%) और कबीरधाम (81.6%) जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से कम बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के सभी 33 जिलों में 1 जून से 5 अगस्त 2026 तक सरगुजा संभाग के सरगुजा में 288.2 मिमी (65.1%), सूरजपुर में 522.3 मिमी (87.7%), बलरामपुर में 542.1 मिमी (115.0%), जशपुर में 409.9 मिमी (69.1%), कोरिया में 495.1 मिमी (93.1%) तथा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 483.6 मिमी (92.3%) वर्षा दर्ज की गई है। पिछले दिनों राज्य का दैनिक औसत 12.1 मिमी दर्ज किया गया।

जानें संभागवार बारिश की स्थिति

  1. रायपुर संभाग के रायपुर जिले में 637.4 मिमी (130.0%),बलौदाबाजार में 653.6 मिमी (116.8%), गरियाबंद में 717.6 मिमी (128.9%), महासमुंद में 743.0 मिमी (139.3%) और धमतरी में 642.5 मिमी (112.9%) बारिश हुई है।
  2. बिलासपुर संभाग के बिलासपुर में 603.4 मिमी (107.6%), मुंगेली में 545.7 मिमी (101.1%), रायगढ़ में 565.5 मिमी (92.1%), सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 838.6 मिमी (186.2%), जांजगीर-चांपा में 763.8 मिमी (124.9%), सक्ती में 619.7 मिमी (114.0%), कोरबा में 588.9 मिमी (92.7%) तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 545.5 मिमी (95.1%) वर्षा दर्ज की गई है।
  3. दुर्ग संभाग के दुर्ग जिले में 501.0 मिमी (114.1%), कबीरधाम में 362.9 मिमी (81.6%), राजनांदगांव में 516.6 मिमी (100.6%), मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 528.6 मिमी (75.0%), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 403.2 मिमी (95.3%), बालोद में 682.3 मिमी (121.2%) और बेमेतरा में 343.4 मिमी (76.9%) वर्षा हुई है।
  4. बस्तर संभाग के बस्तर जिले में 558.6 मिमी (77.4%), कोंडागांव में 588.2 मिमी (89.0%), कांकेर में 567.4 मिमी (71.1%), नारायणपुर में 1004.1 मिमी (141.1%), दंतेवाड़ा में 745.9 मिमी (98.2%), सुकमा में 545.0 मिमी (67.2%) तथा बीजापुर में 745.9 मिमी (70.4%) बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed