फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police solve theft case; two accused arrested in dhamtari

Dhamtari News: चोरी का सामान बेचने के लिये ढूंढ रहे थे ग्राहक, पुलिस ने दबोचा,सूने मकान से उड़ाये गहने और नगदी

Thu, 06 Aug 2026 07:18 AM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2026 07:18 AM IST
सार

धमतरी पुलिस चोरी के मामले का खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से चोरी के गहनों को जब्त किया गया है। तीन अगस्त की रात को अज्ञात चोर सूने मकान में घूसकर आलमारी में रखे सोने की चैन, सोने की अंगूठी एवं करीब दो लाख 29 हजार रुपये नगदी साफ कर दिये। 

विज्ञापन
Police solve theft case; two accused arrested in dhamtari
चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : credit

विस्तार

धमतरी पुलिस चोरी के मामले का खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से चोरी के गहनों को जब्त किया गया है। भावेश जैन ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि तीन अगस्त की रात को अज्ञात चोर उसके सूने मकान में घूसकर आलमारी में रखे सोने की चैन, सोने की अंगूठी एवं करीब दो लाख 29 हजार रुपये नगदी साफ कर दिये। 
विज्ञापन


रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध धारा 331(4), 305(ए), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण। गवाहों के कथन एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इस दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति चोरी के जेवरात को बेचने की फिराक में महिमा सागर वार्ड, शराब भट्टी रोड क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में दोनों की पहचान गोपाल कृष्णा यादव उर्फ बिक्कू (21 वर्ष), निवासी शांति कॉलोनी चौक, धमतरी और ललित सोना (28 वर्ष), निवासी महंत घासीदास वार्ड, जालमपुर, धमतरी के रूप में हुई,जिन्होंने चोरी करना स्वीकार किया।आरोपियों से चोरी किए गए सोने की चैन,सोने की अंगूठी,नगदी रकम लगभग कुल 2 लाख 10 हजार 300 रूपये बरामद कर जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed