{"_id":"6a73e25f3d9e767ece0b2de2","slug":"violent-clash-between-two-transgender-groups-in-mahidpur-over-nek-collection-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4581694-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: उज्जैन में नेंग को लेकर भिड़े दो किन्नर गुट, गांव में चले लाठी-डंडे; पंचायत ने लिया बड़ा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: उज्जैन में नेंग को लेकर भिड़े दो किन्नर गुट, गांव में चले लाठी-डंडे; पंचायत ने लिया बड़ा फैसला
Thu, 06 Aug 2026 12:37 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:37 PM IST
सार
उज्जैन के महिदपुर तहसील स्थित खुरचेनिया प्रताप गांव में नेंग मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने पंचायत कर भविष्य में किसी भी किन्नर गुट के गांव में प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
किन्नरों के दो गुटों में मारपीट; गांव में एंट्री पर रोक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रावण का महीना और बधाई का अवसर था, लेकिन उज्जैन के महिदपुर तहसील के ग्राम खुरचेनिया प्रताप में नेंग मांगने को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि लाठी-डंडे चल गए। बुधवार को गांव में किन्नरों का एक गुट घर-घर जाकर श्रावण की बधाई और नेंग मांग रहा था। इसी दौरान दूसरा गुट वहां पहुंच गया और पहले गुट पर फर्जी किन्नर बनकर नेंग मांगने का आरोप लगा दिया। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक मारपीट में बदल गई।
आरोप है कि दूसरे गुट के लोगों ने लकड़ी और लाठियों से हमला कर तीन लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीणों को भी कथित तौर पर धमकाया गया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो एक ग्रामीण ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही गांव में आक्रोश फैल गया।
घटना के बाद ग्रामीणों ने चौपाल लगाकर पंचायत की। पंचायत में निर्णय लिया गया कि भविष्य में किसी भी किन्नर गुट को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। साथ ही मांगलिक कार्यक्रमों और अन्य अवसरों पर भी उनसे नेंग लेने-देने पर रोक लगाने का फैसला किया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि कोई गुट दोबारा गांव में आया तो उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत कर कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस को सौंपते हुए वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक गुट ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों पर लाठियों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। शोर-शराबा सुनकर जब ग्रामीण बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो आरोप है कि उन्हें भी धमकाकर वहां से भगा दिया गया।
घटना के दौरान मौजूद एक ग्रामीण ने पूरी मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वायरल वीडियो में किन्नर गुट के कुछ सदस्य खुलेआम लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में बुजुर्गों सहित अन्य लोगों के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट के दृश्य भी नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Bhind News: भिंड में सहकारी समिति का विवाद गरमाया, सहायक सेक्रेटरी का कथित अपहरण, चार पर एफआईआर दर्ज
पुलिस से कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस को सौंपते हुए वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।