बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Mandla News ›   Terror of stray dogs in Mandla: CCTV footage of an attack on an innocent child goes viral

मंडला में आवारा कुत्तों का आतंक: मासूम पर हमले का CCTV वायरल, दहशत के चलते स्कूल और आंगनबाड़ी बंद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2026 09:12 AM IST
Terror of stray dogs in Mandla: CCTV footage of an attack on an innocent child goes viral
मंडला जिले के नारायणगंज विकासखंड अंतर्गत चिरईडोंगरी में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को बाजार दिवस के दौरान पागल बताए जा रहे स्ट्रीट डॉग्स ने बाजार में घुसकर कई लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में करीब 15 से 20 लोग घायल हुए, जबकि कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इसी बीच एक मासूम बच्चे पर कुत्ते के हमले का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोगों में इतना भय है कि वे घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए चिरईडोंगरी के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र में भी एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया। स्कूल प्रभारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अभिभावकों की चिंता को देखते हुए बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया।

विद्यालय के प्राचार्य चैन सिंह मरावी ने बताया कि बाजार दिवस पर पागल कुत्तों ने कई लोगों को काटा। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूल में अवकाश घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि यदि विद्यालय परिसर में बाउंड्री वॉल होती तो ऐसी स्थिति में भी बच्चों की पढ़ाई जारी रखी जा सकती थी। उन्होंने शासन-प्रशासन से विद्यालय की सुरक्षा के लिए शीघ्र बाउंड्री वॉल निर्माण कराने की मांग की।

ये भी पढ़ें- सीताराम डाक कांवड़ यात्रा: रामेश्वरम से इंदौर तक 2100 किलोमीटर दौड़ते हुए करेंगे सफर, 10 अगस्त को पहुंचेंगे

वहीं जनपद सदस्य आशाराम भारतीया ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को बाजार के दौरान दो-तीन पागल कुत्तों ने बाजार में घुसकर 25 से 30 लोगों पर हमला किया, जिनमें छह से सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कुत्तों को भगाने के दौरान बाजार में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने बताया कि इसी डर के कारण बुधवार को प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में ताला लगा रहा तथा अभिभावकों ने भी बच्चों को स्कूल नहीं भेजा।

जनपद सदस्य ने बताया कि मामले की सूचना प्रशासन को मौखिक रूप से दे दी गई है और लिखित शिकायत भी संबंधित तहसील एवं थाना में दी जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़कर गांव को उनके आतंक से मुक्त कराने और स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: चकेरी में 12 लाख की लूट का मामला, सदमे में पीड़िता

06 Aug 2026

रोटरी क्लब ऑफ गोरखपुर यूफोरिया में तीज और फ्रेंडशिप डे का रंगारंग आयोजन

05 Aug 2026

कानपुर: चकेरी में 12 लाख की लूट का मामला, सदमे में पीड़िता

05 Aug 2026

कानपुर: साले की रेकी पर चार बदमाशों ने शिक्षक के घर की थी लूटपाट, गिरफ्तार

05 Aug 2026

हर घर तक तिरंगा पहुंचाने की भाजपा ने बनाई रणनीति, VIDEO

05 Aug 2026
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट पहुंच सौंपा ज्ञापन; VIDEO

05 Aug 2026

अमृत सरोवर की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, ढहाया अवैध ढांचा; VIDEO

05 Aug 2026
विज्ञापन

कांग्रेस नेत्री ने कहा-सपने में आए हनुमान, मांग रहे चंदे का हिसाब, कई दिन से हैं भूखे

05 Aug 2026

दिल्ली में देवड़ा वार्ड बल्लीमारान में बिल्डिंग गिरने से छतों पर फंसे हैं लोग

05 Aug 2026

भारी बारिश के बाद बल्लीमारान में तीन मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, एमसीडी पर सवाल

05 Aug 2026

शुक्लागंज: गंगाघाट रेलवे स्टेशन की डाउन की लूप रेल लाइन पर स्लीपर डालने का कार्य तेज

05 Aug 2026

शुक्लागंज: गंगाघाट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की ऊंचाई व चौड़ाई बढ़ाई जाएगी

05 Aug 2026

VIDEO: दोस्त निकला कातिल...पांच हजार रुपये चोरी होने के शक में हुई अनिल की हत्या

Bageshwar: सोशल मीडिया पर विधायक और महिला पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

05 Aug 2026

VIDEO: तीन बुलडोजर लेकर पहुंचा प्रशासन...फिर भी बड़े अतिक्रमणकारियों को नहीं छेड़ा; टिनशेड-चबूतरे हटे

गुरुग्राम में शहीद कप्तान कपिल कुंडू की स्मृति में दंगल का आयोजन

05 Aug 2026

अलीगढ़ में लूडो खेलने से शुरू विवाद खूनी संघर्ष में बदला, जमकर हुई मारपीट

05 Aug 2026

गंगीरी के मनैना में घेर में सो रहे व्यक्ति से 70 हजार रुपये और अंगूठी लूटी

05 Aug 2026

पलवल। जिला प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बुधवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में मॉक ड्रिल की

05 Aug 2026

कानपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

05 Aug 2026

VIDEO: विधायक मयूख महर ने जाराजिबली के ग्रामीणों के आंदोलन का दिया समर्थन, सरकार पर बोला हमला

05 Aug 2026

VIDEO: एआरटीओ कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

05 Aug 2026

VIDEO: सौ शैया अस्पताल में एचआईवी संक्रमित महिला का सिजेरियन प्रसव, तेज की गई जांच

05 Aug 2026

VIDEO: वृंदावन में होटल दलालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला बड़ा अभियान; दो दर्जन दबोचे

05 Aug 2026

VIDEO: वृद्धाश्रम में टीवी चलाने पर वृद्धों में चले लाठी-डंडे, एक घायल

05 Aug 2026

कानपुर: विज्ञान एवं नवाचार प्रदर्शनी में छात्रों ने तकनीक आधारित मॉडल बनाकर दिखाई प्रतिभा

05 Aug 2026

दुलहीपुर में सिक्स लेन को लेकर की गई नापी, VIDEO

05 Aug 2026

कानपुर: पोस्टमार्टम हाउस में मोबाइल की रोशनी में हुआ कार्य

05 Aug 2026

कानपुर: मर्चेंट नेवी अफसर का शव 18 दिन बाद घर पहुंचा, रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान गई थी जान

05 Aug 2026

कानपुर: सावन में चूड़ियों की बिक्री हुई दोगुनी, बाजारों में बढ़ी रौनक

05 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed