बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   FIR filed against three people in connection with the death of a youth in an ambulance in Mandla due to lack

Mandla News: एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से युवक की मौत मामले में एफआईआर दर्ज, तीन जिम्मेदारों पर केस दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Tue, 04 Aug 2026 03:04 PM IST
FIR filed against three people in connection with the death of a youth in an ambulance in Mandla due to lack
मंडला जिले में 108 एंबुलेंस सेवा की लापरवाही से जुड़ा चर्चित अजीत बरैया मौत मामला अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जिला प्रशासन की जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में जिला समन्वयक, एंबुलेंस के ईएमटी और प्रोजेक्ट हेड को आरोपी बनाया गया है।

यह मामला 27 जुलाई का है, जब बम्हनी क्षेत्र के सुनहरा माल निवासी 21 वर्षीय अजीत बरैया को गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल मंडला लाया जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में एंबुलेंस का ऑक्सीजन सिलिंडर खत्म हो गया, जिससे समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण अजीत की मौत हो गई।

घटना के बाद कलेक्टर द्वारा गठित जांच समिति ने पूरे मामले की जांच की। जांच रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने बताया कि जिला प्रशासन की स्वास्थ्य जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि एंबुलेंस सेवा को लेकर पहले भी लगातार शिकायतें मिल रही थीं और सेवाओं में लापरवाही के कारण कई गंभीर घटनाएं सामने आई थीं। इसी क्रम में जांच रिपोर्ट के आधार पर तीन जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- 5KM बचाने के लिए मौत से मुकाबला! विदिशा में स्टॉपडैम लांघकर स्कूल जाते हैं बच्चे, पुल व हाईस्कूल की मांग तेज

गौरतलब है कि अजीत बरैया की मौत के बाद परिजनों ने आरोप लगाया था कि एंबुलेंस में ऑक्सीजन समाप्त हो जाने से मरीज की सांसें उखड़ गईं और समय पर इलाज नहीं मिल सका। घटना का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें एंबुलेंस के ऑक्सीजन सिलिंडर का प्रेशर गेज शून्य पर दिखाई दे रहा था।

मामले ने प्रदेशभर में तूल पकड़ा था, जिसके बाद डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने जांच के निर्देश दिए थे। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Jagdalpur News: टिप्पर ने सड़क पर खेल रहे मासूम को रौंदा, ग्रामीणों ने किया हंगामा, ड्राइवर को पीटा फिर...

04 Aug 2026

लखनऊ में जनता की मांग पर केसरी खेड़ा फ्लाईओवर पर आवागमन खोला गया, जानें अपडेट

04 Aug 2026

दो ट्रेनों को आग से बचाने वाले सुरजीत सिंह आज मुआवजे के लिए भटक रहे

लखनऊ में बिजली विभाग की टीम तारों के आसपास से कर रही पेड़ों की छंटाई

04 Aug 2026

Dhamtari News: मछली पकड़ने के दौरान लापता हुए दूसरे व्यक्ति का शव बरामद, लापता हुए छात्र की तलाश जारी

04 Aug 2026
विज्ञापन

Jagdalpur Fire News: प्रिंटिंग दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

कानपुर: गोविंदपुरी के चार मंजिला फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, पुराना पुल बंद

04 Aug 2026
विज्ञापन

लखनऊ में रात से लगातार हो रही बारिश, गर्मी और उमस से राहत

04 Aug 2026

Tikamgarh: कुंडेश्वर से लौट रहे परिवार की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, 11 वर्षीय बालक की मौत; तीन घायल

04 Aug 2026

मोगा में तेज रफ्तार थार की टक्कर से एक्टिवा सवार दो महिलाओं की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

Jabalpur News: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर सदस्य गिरफ्तार; 10 दोपहिया वाहन और चार बैटरियां बरामद

04 Aug 2026

Ujjain: मखाने और डॉयफ्रूट की माला से सज गए बाबा श्री महाकाल, भस्म आरती में भक्तों को दिए दिव्य दर्शन

04 Aug 2026

बोतल में ल न देने पर तीन सेल्समैन को पीटा; तोड़फोड़ और पथराव

04 Aug 2026

युवक का कथित अपहरण कर बेरहमी से पीटा, बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंका

VIDEO: कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों की मनमानी, राहगीरों को हुई परेशानी

04 Aug 2026

VIDEO: ताजमहल में गंगाजल चढ़ाने जा रहे हिंदू महासभा के पदाधिकारियों की पुलिस से नोकझोंक

04 Aug 2026

Meerut: एडीजी भानु भास्कर ने किया औघड़नाथ मंदिर का निरीक्षण, दिए निर्देश

04 Aug 2026

भगत सिंह की प्रतिमा से टकराई तेज रफ्तार कार, सात श्रद्धालु घायल; VIDEO

04 Aug 2026

स्कूल बस और तीन बाइकों की भिड़ंत, महिला समेत तीन घायल; VIDEO

04 Aug 2026

चंदौली को मत्स्य हब बनाने की तैयारी, फिश मार्केट के संचालन पर बनी रणनीति; VIDEO

04 Aug 2026

खेत की जोताई को लेकर विवाद, महिला से मारपीट का आरोप; VIDEO

04 Aug 2026

चहनिया में सक्रिय उचक्कों का गैंग, एक सप्ताह में दूसरी बुजुर्ग महिला बनी शिकार; VIDEO

04 Aug 2026

राजदरी जलप्रपात में डूबने लगे दो पर्यटक, वन विभाग और पर्यटकों ने बचाई जान; VIDEO

04 Aug 2026

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने की मां काली की पूजा अर्चना, क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना; VIDEO

04 Aug 2026

पूर्व विधायक ने चेताया- किसानों को पानी नहीं मिला तो करेंगे आंदोलन, VIDEO

04 Aug 2026

काले बंदरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, छतों पर करकट तोड़े; VIDEO

04 Aug 2026

शार्ट सर्किट से बेकरी फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का सामान खाक; VIDEO

04 Aug 2026

मनरेगा कार्यों में अनियमितता का आरोप, सड़क किनारे सफाई और मिट्टी भराई सिर्फ कागजों पर; VIDEO

04 Aug 2026

छत के रास्ते रेलवे क्वार्टर में घुसे चोर, 7 लाख से अधिक के जेवर, नकदी और लैपटॉप पार; VIDEO

04 Aug 2026

नोटिस तामील कराने गई पुलिस टीम से युवक की हाथापाई, आरोपी फरार; VIDEO

04 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed