Indore News:मंत्री विजयवर्गीय बोले- उपचुनाव की हार को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता
दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उपचुनाव और आम चुनाव की परिस्थितियां अलग होती हैं, लेकिन हार को हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि संगठन चुनाव परिणामों की समीक्षा करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दतिया विधानसभा क्षेत्र में मिली भाजपा की हार पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उपचुनाव और आम चुनाव अलग-अलग होते हैं। उपचुनाव का महत्व आम चुनाव जैसा नहीं होता, लेकिन फिर भी हार को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कहां कमी रह गई, इसकी समीक्षा संगठन करेगा और हार के कारणों पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा।
विजयवर्गीय ने कहा, हार, हार होती है और जीत, जीत होती है। भाजपा ने दतिया उपचुनाव में जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। कार्यकर्ता पूरी मजबूती से मैदान में डटे रहे, लेकिन जो परिणाम आया है, उस पर चिंतन करना भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी कहा है कि चुनाव परिणामों की समीक्षा की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने। इसके लिए संगठन आवश्यक कदम उठाएगा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के गृहक्षेत्र की सीट पर जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर की जीत के सवाल पर विजयवर्गीय ने कहा कि वह व्यक्ति-आधारित सीट थी। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर स्वयं चुनाव नहीं लड़ रहे थे, इसलिए वहां के परिणाम अलग रहे। विजयवर्गीय ने बताया कि वे स्वयं वहां चुनाव प्रचार के लिए गए थे। भाजपा के पक्ष में माहौल भी था, लेकिन कई बार व्यक्ति-आधारित सीटों पर परिस्थितियां अलग बन जाती हैं, जिससे चुनाव परिणाम प्रभावित होते हैं।
एक दिन में लगाए जाएंगे एक लाख पौधे
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 9 जुलाई को रेवती रेंज में एक लाख पौधे लगाने के कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी.एल. संतोष शामिल होंगे। रेवती रेंज में दो वर्ष पहले 12 लाख से अधिक पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया था। विजयवर्गीय ने कहा कि एक बार फिर हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में लोग रेवती रेंज में जुटेंगे।
