पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   VB-G RAM G Will be implemented in Haryana from July 1 will get 590 crores from the Centre decision after brain

VB-G RAM G: हरियाणा में एक जुलाई से होगा लागू, केंद्र से मिलेंगे 590 करोड़, दिल्ली में मंथन के बाद फैसला

Tue, 30 Jun 2026 02:07 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 30 Jun 2026 02:07 AM IST
सार

हरियाणा में मनरेगा के स्थान पर 1 जुलाई से विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (वीबी जी राम जी) लागू हो जाएगा।

विज्ञापन
VB-G RAM G Will be implemented in Haryana from July 1 will get 590 crores from the Centre decision after brain
1 जुलाई से लागू होगा वीबी-जी-राम-जी मिशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में मनरेगा के स्थान पर 1 जुलाई से विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (वीबी जी राम जी) लागू हो जाएगा। दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान तय हो गया है कि हरियाणा को वीबी जी राम के तहत कार्य कराने के लिए 590 करोड़ रुपये मिलेंगे। केंद्र सरकार ने यह भी कहा है कि यदि मनरेगा के तहत कोई देनदारियां हैं तो उनके प्रस्ताव भेजे जाएं जिससे उनके भुगतान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए।

विज्ञापन


हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज चौहान के नेतृत्व में 27 व 28 जून को वीबी जी राम जी को लागू करने से पूर्व की तैयारियों को लेकर सम्मेलन हुआ था। हरियाणा के पंचायती एवं विकास मंत्री कृष्णलाल पंवार भी इसमें शामिल हुए। निदेशक डॉ. चौहान ने बताया कि 1 जुलाई को वीबी जी राम जी को लागू करने के लिए राज्य सरकार अधिसूचना जारी करेगी। राज्यों को भी योजना लागू करने से पहले अपने अनुसार बदलाव करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने 95 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है और हरियाणा अपने हिस्से के करीब 250 करोड़ रुपये का अलग से वहन करेगा। केंद्रीय मंत्री शिवराज आंध्र प्रदेश के तिरुपति से 2 जुलाई को विधिवत योजना को लॉन्च करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed