सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Verbal Spat between leaders in ludhiana

Ludhiana: समर्थकों ने शराब की पेटी में डाले लड्डुओं से आप उम्मीदवार पप्पी को तोला, मजीठिया ने कसा तंज

संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 27 Apr 2024 11:37 AM IST
विज्ञापन
सार

लुधियाना में अपने बयान से सुर्खियां बटोरने वाले शिरोमणि अकाली दल के माझे के जरनैल बिक्रम सिंह मजीठिया ने आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर तंज कसा है। वहीं आप उम्मीदवार ने भी इसका जवाब दिया है। दोनों की जुबानी जंग में भाजपा के लुधियाना से उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू भी कूद गए है। इसके बाद लुधियाना की राजनीति पूरी तरह से गर्मा गई है।

Verbal Spat between leaders in ludhiana
बिक्रम मजीठिया ने शेयर की फोटो - फोटो : twitter @bsmajithia
विज्ञापन

विस्तार

लोकसभा चुनाव का समय जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, उम्मीदवारों का प्रचार भी तेज होता जा रहा है। नेताओं में जुबानी जंग भी शुरू हो चुकी है। एक-दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप भी लगाने शुरू कर दिए गए हैं। 
Trending Videos


आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के समर्थकों द्वारा उन्हें लड्डुओं से तोला गया। जिस पेटियों पर लड्डू डाले गए थे वह शराब की पेटियां थी। जिस पर बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा कि लोका ने पीती तुपका तुपका आम आदमी पार्टी ने पीती ब्लैंडर प्राइट बाटे नाल। इसके बाद लुधियाना की राजनीति में नई चर्चा छिड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब अशोक पराशर पप्पी से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मजीठिया अपनी चारपाई के नीचे झाड़ू फेर ले तो शायद एक दो पुड़ियां नशे की मिल जाएंगी। अशोक पराशर ने कहा कि बिक्रम मजीठिया की बातों को लोग भी अब नजरअंदाज करने लगे हैं। लोग अब मजीठिया से कहने लगे हैं कि झूठी राजनीति न करें। पप्पी ने कहा कि लोगों की सेवा करने की उन्हें राजनीति करनी चाहिए। आम आदमी पार्टी लोगों की सेवा करने की राजनीति करती है। मजीठिया को अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है।

बिट्टू बोले- आप और शराब में गहरा रिश्ता
मजीठिया और पप्पी द्वारा सोशल मीडिया पर की जाने वाली जुबानी जंग में भाजपा प्रत्याशी बिट्टू भी कूद गए है। आप प्रत्याशी अशोक पराशर पप्पी की शराब की पेटी के साथ वायरल हो रही फोटो जवाब देते हुए बिट्टू ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं का यही स्वभाव है, क्योंकि आप और शराब के बीच गहरा रिश्ता है, जिसके कारण आज केजरीवाल जेल में हैं और पप्पी पराशर भी उसी पार्टी के नेता हैं। उन्होंने कहा कि आप प्रत्याशी के वायरल फोटो से हर तरफ गुस्सा है कि आम जनता को आप नेता क्या संदेश दे रहे है, जिसकी शिकायत चुनाव आयोग तक भी पहुंची है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed