{"_id":"69add6719396fdd01b0c114d","slug":"warning-to-drug-traffickers-quit-drugs-within-a-week-or-leave-the-city-chandigarh-news-c-16-pkl1079-965895-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग तस्करों को चेतावनी : एक हफ्ते में नशा बंद करो या शहर छोड़ो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग तस्करों को चेतावनी : एक हफ्ते में नशा बंद करो या शहर छोड़ो
विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। शहर में ड्रग तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंचार्ज इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाल ने नशा कारोबारियों को एक सप्ताह के भीतर अपना अवैध धंधा बंद करने या शहर छोड़ने की चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा कि यदि तय समय के बाद कोई भी व्यक्ति ड्रग्स के कारोबार में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रविवार को इंदिरा कॉलोनी में हुए जागरूकता कार्यक्रम के दौरान इंस्पेक्टर पटियाल ने कहा कि जो लोग नशे का कारोबार छोड़ना चाहते हैं, वे अपने वकील या परिजनों के साथ क्राइम ब्रांच कार्यालय आकर लिखित में दे सकते हैं कि उन्होंने यह धंधा बंद कर दिया है। ऐसे लोगों को कानून के दायरे में राहत मिल सकती है। उन्होंने नशा तस्करों को शुक्रवार तक का समय दिया है।
कार्यक्रम के दौरान क्राइम ब्रांच और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम इलाके के उन घरों तक भी पहुंची, जिनके खिलाफ पहले से ड्रग्स कारोबार के मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम करीब सात ऐसे घरों में गई और लोगों को नशा छोड़ने की चेतावनी देते हुए समझाया। उन्होंने कहा कि नशे के कारण यदि किसी युवक की जान चली जाती है तो उसकी भरपाई संभव नहीं है। इसलिए समाज को इस बुराई से बचाने के लिए पुलिस पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करेगी।
इस मौके पर एएनटीएफ और क्राइम ब्रांच के करीब 40 पुलिसकर्मियों की टीम ने इंदिरा कॉलोनी में लोगों के साथ बैठक कर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में नगर निगम की डिप्टी मेयर सुमन शर्मा, पूर्व डिप्टी मेयर अनिल दुबे सहित कई स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। नेताओं ने भी पुलिस की इस मुहिम की सराहना करते हुए लोगों से नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करने की अपील की।
Trending Videos