फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Winter has arrived, nights are turning cold... accompanied by a light drizzle.The weather has shifted in the Tricity, with winds blowing at speeds of 15 to 20 km, h daytime temperatures are expected to remain above 30C.

Chandigarh News: लो आ गई सर्दी, रातें होने लगीं ठंडी...बूंदाबांदी ट्राइसिटी में बदला मौसम, 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं<bha>;</bha> दिन में 30 डिग्री के पार रहेगा पारा

Sun, 25 Oct 2026 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Winter has arrived, nights are turning cold... accompanied by a light drizzle.The weather has shifted in the Tricity, with winds blowing at speeds of 15 to 20 km, h daytime temperatures are expected to remain above 30C.
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में देर शाम और रात को हुई हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया। चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में ठंडक बढ़ने लगी है। रात का तापमान गिरने से सर्दी की आहट महसूस होने लगी है, हालांकि दिन में अभी गर्मी बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिन मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
विज्ञापन

स्थानीय बादलों के कारण ट्राइसिटी और शिवालिक की पहाड़ियों से सटे इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे ठंडक बढ़ गई। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार, मौसम में यह बदलाव स्थानीय बादलों के कारण हुआ। इसके पीछे भारी बारिश वाला कोई सिस्टम सक्रिय नहीं था। बूंदाबांदी के बाद आसमान साफ होने की संभावना है।
विज्ञापन

शनिवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 25 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 14 डिग्री रह सकता है। 26 अक्तूबर को यह क्रमश: 30 और 14 डिग्री रहने का अनुमान है। 27 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 14 डिग्री रह सकता है। 28 अक्तूबर को आसमान में आंशिक बादल छाने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 14 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं, 29 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 16 डिग्री तक रह सकता है। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाली में रात चंडीगढ़ से गर्म, पंचकूला में सबसे कम तापमान
ट्राइसिटी के तीनों शहरों में रात के तापमान में अंतर दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मोहाली में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 18.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पंचकूला में अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आंकड़ों के मुताबिक, मोहाली में रात चंडीगढ़ के मुकाबले गर्म रही, जबकि पंचकूला में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed